JNV Result 2025 OUT: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9वीं एडमिशन का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

NVS Result 2025 OUT: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. नवोदय विद्यालय संगठन (NVS) की तरफ से क्लास 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है.

JNV Result 2025 OUT: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. नवोदय विद्यालय संगठन (NVS) की तरफ से क्लास 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. ऐसे में परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी.

JNV Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- navodaya.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर JNVT NVS Class 6 and 9 Result 2025 के लिंक पर जाना होगा.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रिजल्ट चेक करें.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

NVS Admission Result 2025 Direct Link

NVS Admission Process: कैसे होता है एडमिशन?

जेएनवीएसटी के अनुसार, 75 प्रतिशत सीटें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से चुने गए छात्रों द्वारा भरी जाएंगी. शेष 25 प्रतिशत सीटें जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उम्मीदवारों से मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी और मौजूदा आरक्षण मानदंडों के अनुसार होंगी.

जेएनवीएसटी जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रव्यापी प्रवेश परीक्षा है. यह परीक्षा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत संचालित आवासीय विद्यालय हैं. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के माध्यम से छात्रों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन किया जाता है.

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा पास करने के बाद छात्रों के डॉक्यूमेंट्स वैरिफाई किए जाएंगे. इसमें आधार कार्ड से लेकर पिछले साल की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र आदि शामिल होंगे. जो छात्र किसी जिले में कक्षा पांच में पढ़ रहे थे, उन्हें उसी जिले में जेएनवी में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अनुमति थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >