NEET UG Seat Allotment 2025 OUT: नीट यूजी सीट अलाॅटमेंट रिजल्ट Direct Link से देखें, ये है रिपोर्टिंग का समय
NEET UG Seat Allotment 2025 OUT: NEET UG Seat Allotment 2025 का प्रोविजनल रिजल्ट एमसीसी ने जारी कर दिया है. अभ्यर्थी mcc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को तय समय पर रिपोर्टिंग करनी होगी. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रोसेस भी इसी दौरान पूरे किए जाएंगे, नहीं तो सीट कैंसिल हो सकती है.
NEET UG Seat Allotment 2025 OUT: NEET UG 2025 में उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे केडिडेट्स के लिए एक अहम मोड़ आ गया है. Medical Counselling Committee (MCC) ने राउंड 1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 अगस्त 2025 को जारी किया है. इस परिणाम में आपके नाम किस कॉलेज और कोर्स में अलॉट हुए हैं, इसकी जानकारी होगी. इससे MBBS/BDS जैसी कोर्सेज में एडमिशन लेने की राह आसान हो जाएगी. यहां NEET UG Seat Allotment 2025 OUT के बारे में देखें.
NEET UG Seat Allotment 2025 OUT:रिजल्ट कैसे चेक करें?
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
- mcc.nic.in पर जाएं
- ‘UG Medical’ सेक्शन पर क्लिक करें
- NEET UG Counselling 2025 सीट अलॉटमेंट लिंक चुनें
- लॉगिन डिटेल्स डालें
- अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें.
NEET UG 2025 Counselling के स्टेप्स (NEET UG 2025 in Hindi)
MCC की ओर से NEET UG 2025 काउंसलिंग चार राउंड में कराई जाएगी-
- राउंड 1 – चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग
- राउंड 2 – नए पंजीकरण और अलॉटमेंट
- मोप-अप राउंड – खाली सीटों के लिए
- स्ट्रे वैकेंसी राउंड – आखिरी मौका.
आवश्यक दस्तावेजों की सूची (NEET UG Seat Allotment 2025 OUT)
NEET UG 2025 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को ये डॉक्यूमेंट्स साथ रखने होंगे—
| डाॅक्यूटमेंट्स | डिटेल |
| NEET UG 2025 स्कोरकार्ड | प्रवेश परीक्षा का परिणाम |
| 10वीं सर्टिफिकेट और मार्कशीट | जन्मतिथि और शैक्षिक प्रमाण |
| 12वीं सर्टिफिकेट और मार्कशीट | योग्यता प्रमाण |
| सरकारी फोटो आईडी | आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि |
| पासपोर्ट साइज फोटो | 6–8 काॅपी |
| जाति प्रमाणपत्र | (यदि लागू हो) |
| दिव्यांग प्रमाणपत्र | (यदि लागू हो) |
| अलॉटमेंट लेटर | MCC द्वारा जारी. |
NEET UG Seat Allotment 2025 OUT यहां देखें डायरेक्ट
यह भी पढ़ें- Independence Day 2025 Anchoring Script in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर मंच संचालन ऐसे करें, स्टेज पर होगी चमक
