एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

MP Board 5th 8th Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कक्षा 5वीं और 8वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र और पैरेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाकर मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

MP Board 5th 8th Result 2026 OUT: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जारी किया गया है. रिजल्ट चेक करने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर या समग्र आईडी डालना होगा. रिजल्ट चेक करने का मौका स्टूडेंट्स के अलावा, टीचर्स और स्कूल हेड को भी होगा.

पिछले साल की तुलना में इस साल रिजल्ट ज्यादा बेहतर रहा है. कक्षा 5वीं में 95.14 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. कक्षा 8वीं में 93.83 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. इस साल का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले करीब 3 प्रतिशत बेहतर रहा है.

MP Board 5th 8th Result 2026: ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rskmp.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब Check Result पर जाएं.
  • अगले पेज पर Roll Number और Samagra ID से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.

MP Board 5th 8th Result 2026 Check Here

मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से ज्यादा छात्रों ने बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से पहले बताया गया था कि रिजल्ट की घोषणा 25 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे होगी. बाद में रिजल्ट जारी करने का समय बदल दिया गया.

बता दें कि कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं. कक्षा पांचवीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 26 फरवरी, 2026 तक हुई थीं. वहीं, 8वीं की परीक्षाओं का आयोजन 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक हुआ था. परीक्षा के बाद महज 25 दिनों में बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, इस दिन तक भरें फॉर्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >