MP Board Scrutiny 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. स्टूडेंट्स मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. कई बार ऐसा होता है कि स्टूडेंट्स अपने नंबर से संतुष्ट नहीं होते हैं. उन्हें लगता है कि उनकी कॉपी ठीक से चेक नहीं हुई या जितना लिखा था उतने नंबर नहीं मिले हैं.
ऐसे में बोर्ड स्क्रूटिनी (Scrutiny) के लिए अप्लाई करने का ऑप्शन देता है, जिससे आप अपनी आंसर शीट की दोबारा जांच करवा सकते हैं. आइए जानते हैं कि स्क्रूटिनी (MP Board Scrutiny 2026) के लिए कैसे अप्लाई करें.
स्क्रूटिनी क्या होती है?
स्क्रूटिनी का मतलब है बोर्ड की कॉपी को दोबारा चेक करना. इसमें यह देखा जाता है कि कहीं कोई सवाल चेक करना छूट तो नहीं गया. साथ ही नंबर जोड़ने में कोई गलती तो नहीं हुई है. स्क्रूटिनी में कॉपी दोबारा पूरी तरह से चेक नहीं होती है, बल्कि पहले चेकिंग के दौरान हुई गलतियों को सुधारने पर ध्यान दिया जाता है.
MP Board Scrutiny 2026: स्क्रूटिनी के लिए कब किया जाता है आवेदन?
एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद स्क्रूटिनी के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होगी. आमतौर पर रिजल्ट के 5 से 10 दिन के अंदर आप अप्लाई कर सकते हैं.
स्क्रूटिनी के लिए अप्लाई कैसे करें
- सबसे पहले MP बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mponline.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Scrutiny या Rechecking से जुड़ा लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स डालें.
- विषय (Subject) सिलेक्ट करें.
- फिर ऑनलाइन फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
स्क्रूटिनी का रिजल्ट कब आता है?
स्क्रूटिनी (MP Board Scrutiny 2026) के लिए अप्लाई करने के बाद 2 से 4 हफ्तों के बीच रिजल्ट जारी होता है. फिर मार्कशीट को अपडेट किया जाता है. अगर कोई बदलाव नहीं होता है, तो पुराने नंबर ही मान्य रहते हैं.
यह भी पढ़ें: MP बोर्ड में पास होने के लिए कितने मार्क्स है जरूरी, यहां जानें
