MP Board Result 2026: इन डिटेल्स को रखें तैयार, किसी भी वक्त जारी हो सकता है रिजल्ट

MP Board Result 2026: इस साल 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च के बीच आयोजित हुई थीं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही MP Board रिजल्ट जारी किया जा सकता है.

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के तुरंत चेक कर सकें.

कब आएगा MP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट?

एमपी बोर्ड का रिजल्ट आमतौर पर अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत में जारी किया जाता है. इस साल 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक हुई थीं. 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. अब कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है.

रिजल्ट देखने के लिए तैयार रखें जरूरी डिटेल्स

  • रोल नंबर
  • एप्लीकेशन नंबर
  • एडमिट कार्ड
  • रजिस्ट्रेशन डिटेल्स

इन डिटेल्स की मदद से छात्र आसानी से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे.

कहां देखें रिजल्ट?


रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.

  • mpresults.nic.in
  • mpbse.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in

रिजल्ट के दिन क्या करें?

  • वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए घबराएं नहीं
  • सभी जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें
  • रिजल्ट का स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर सेव करें

कैसे देखें MP Board 10वीं-12वीं रिजल्ट?

  • MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “MP Board 10th Result 2026” या “MP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें

यह भी पढ़ें- सीबीएसई का नया फैसला, कक्षा 9वीं में दो स्तर में होगी साइंस और मैथ्स की पढ़ाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >