जल्द जारी हो सकता है MP बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट, SMS से ऐसे करें चेक

MP Board Result 2026: अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या ओपन न हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. MPBSE बोर्ड परीक्षा में 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

MP Board Result 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE), भोपाल मुख्यालय द्वारा जल्द ही 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इस साल करीब 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. ऐसे में इन सभी को अब रिजल्ट का इंतजार है. अगर रिजल्ट के दिन वेबसाइट स्लो रही तो आप SMS से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

अगर वेबसाइट स्लो हो या खुल न रही हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं. MPBSE स्टूडेंट्स को SMS से भी रिजल्ट देखने की सुविधा देता है.

MP Board 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

  • अपने मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें
  • टाइप करें: MPBSE10 <स्पेस> रोल नंबर
  • इसे भेजें: 56263 पर

MP Board 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

  • मैसेज बॉक्स खोलें
  • टाइप करें: MPBSE12 <स्पेस> रोल नंबर
  • भेजें: 56263 पर

कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा, जिसमें आपके मार्क्स की जानकारी होगी.

कब हुई थी MP Board 10वीं-12वीं परीक्षा?

मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी से 2 मार्च, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक करवाया गया था.

MP Board Result 2026 बोर्ड मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • ग्रेड
  • पास या फेल की स्थिति

यह भी पढ़ें- MP के ये 5 टॉप बीटेक कॉलेज, जहां मिलता है करोड़ों का प्लेसमेंट पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >