एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, मार्कशीट के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है. एमपी बोर्ड की मार्कशीट चेक करने के लिए छात्र पहले से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे. इसके अलावा छात्र चाहें तो पहले से भी कुछ वेबसाइट्स पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ताकि रिजल्ट जारी होते ही उन्हें तुरंत अपडेट मिल सके.

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (MP Board 10th Result 2026) जल्द ही घोषित किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ कुछ थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर भी अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

IndiaResults पर रजिस्ट्रेशन करने का तरीका

  • सबसे पहले indiaresults.com वेबसाइट पर जाएं.
  • वहां MP Board 10th Result 2026 से जुड़े सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा.
  • रिजल्ट जारी होते ही आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा.

MP Board 10th Result 2026 डिजिलॉकर पर करें चेक

छात्र अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं. DigiLocker पर छात्रों के लिए रिजल्ट से पहले ही रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव कर दिया गया है. इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें.
  • अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं.
  • अब Education सेक्शन में जाएं.
  • वहां MPBSE चुनें और 10वीं की मार्कशीट पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर डालते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.

MP Board 10th Result 2026 on DigiLocker Registration Here

रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्र और उनके पैरेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने जाते हैं जिससे वेबसाइट क्रैश हो जाती है. पहले से रजिस्ट्रेशन करने फायदा यह है कि छात्र ऑफिशियल वेबसाइट की भीड़ से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द, जानें बिना इंटरनेट कैसे चेक कर सकेंगे मार्कशीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >