MHA IB Security Assistant Final Result 2026: इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB में सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. गृह मंत्रालय की ओर से Security Assistant/Executive Examination 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.
जिन उम्मीदवारों ने Tier-I, Tier-II और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की थी, वे अब अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाना होगा.
IB Security Assistant भर्ती की जरूरी तारीखें
उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखों पर एक नजर डालना भी जरूरी है. ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 26 जुलाई 2025 को हुई थी और आवेदन की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2025 थी. परीक्षा 29 और 30 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी. इसका रिजल्ट 17 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था. इसके बाद Tier-II एडमिट कार्ड 10 फरवरी 2026 और Tier-II रिजल्ट 8 मई 2026 को आया.
ये भी पढ़ें: UPSSSC Auditor और Assistant Accountant का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
ऐसे चेक करें IB Security Assistant Final Result
- फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले गृह मंत्रालय की वेबसाइट mha.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद वेबसाइट पर IB Security Assistant/Executive Final Result से संबंधित लिंक को खोजें.
- लिंक खुलने के बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल्स जैसे User ID और Password दर्ज करें.
- अब स्क्रीन पर आपका फाइनल रिजल्ट दिखाई देगा.
- रिजल्ट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी रख लें.
MHA IB Security Assistant Final Result 2026 Check PDF
जून में हुआ था इंटरव्यू
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू सबसे अहम चरणों में से एक था. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक Security Assistant/Executive भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 1 जून से 29 जून 2026 तक किया गया था. इससे पहले Tier-II परीक्षा का रिजल्ट 8 मई 2026 को जारी किया गया था. अब सभी चरणों के आधार पर फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: RSSB ने आयुष ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक और डाउनलोड
