JSSC Result: शिक्षक भर्ती के भाषा विषय का Revised रिजल्ट जारी, घटी सफल उम्मीदवार की संख्या

JSSC Result: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से बड़ी खबर है. JSSC ने प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के भाषा विषय का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. 6-8वीं कक्षा में पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है.

JSSC Result: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (कक्षा 6 से 8) के भाषा विषय का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है. इस बार आयोग ने 813 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है. पहले घोषित परिणाम में 1059 उम्मीदवारों को सफलता मिली थी, लेकिन संशोधन के बाद 246 अभ्यर्थियों की संख्या घट गई है.

4178 पद खाली रह गए

भाषा विषय में कुल 4991 पदों के मुकाबले अब भी 4178 पद खाली रह गए हैं. इन पदों के लिए आयोग ने 1602 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया था. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बहादुर महतो एवं अन्य, डमरूधर साहु एवं अन्य, गिरिधर कुमार राउत एवं अन्य और विप्लव दत्ता एवं अन्य की याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद परिणाम संशोधित किया गया है.

जिलावार सफल कैंडिडेट्स

  • रांची- 95
  • पलामू- 83 
  • गिरिडीह-66
  • देवघर – 55
  • हजारीबाग -49 
  • पूर्वी सिंहभूम-  48
  • धनबाद -42 
  • बोकारो- 40
  • गढ़वा- 40
  • चतरा- 36
  • गोड्डा- 30 
  • लोहरदगा- 24 
  • दुमका- 23 
  • जामताड़ा- 22
  • रामगढ़- 20
  • खूंटी- 16
  • सिमडेगा-15 
  • प सिंहभूम- 14 
  • पाकुड़-11
  • कोडरमा- 10
  • साहिबगज-10 
  • सरायकेला- 26
  • लातेहार-08

दस्तावेज के कारण कई मामले लंबित

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि कई उम्मीदवारों का परिणाम अनिवार्य प्रमाण पत्रों की कमी या दस्तावेजों की अस्पष्टता के कारण फिलहाल लंबित रखा गया है. ऐसे मामलों में उम्मीदवारों द्वारा जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने और विभाग से मार्गदर्शन मिलने के बाद पुनः संशोधन किया जा सकता है.

आवंटन लिस्ट में हो सकता है बदलाव

इस संशोधित परिणाम का असर सफल उम्मीदवारों के जिलों में भी देखने को मिलेगा. आयोग ने संकेत दिया है कि सफल उम्मीदवारों की जिला आवंटन सूची में भी बदलाव संभव है. यानी, अब चयनित उम्मीदवारों को अपने जिलों में परिवर्तन के लिए तैयार रहना होगा.

रिजल्ट से अभ्यर्थियों को राहत

कुल मिलाकर, जेएसएससी का यह संशोधित परिणाम अभ्यर्थियों के लिए राहत और चुनौती दोनों लेकर आया है. जहां कुछ उम्मीदवारों को सफलता मिली है, वहीं कई अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं. अब आगे की प्रक्रिया दस्तावेज सत्यापन और विभागीय निर्णय पर निर्भर करेगी.

यह भी पढ़ें- अच्छी रही CDS और NDA परीक्षा में उपस्थिति, जानिए कैसा रहा पेपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >