JSSC Result 2025: एक ही उम्मीदवार का दो जिलों में चयन, JSSC रिजल्ट पर उठे सवाल

JSSC Result 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने टीजीटी भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी कर दिया है. लेकिन रिजल्ट आने के तुरंत बाद इसमें कई बड़ी गलतियां सामने आ गईं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ उम्मीदवारों का नाम एक से ज्यादा जिलों की चयन सूची में आ गया है.

JSSC Result 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रशिक्षित स्नातक सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परिणाम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी कर दिया है. हालांकि, जारी होने के तुरंत बाद इसमें कई गंभीर त्रुटियां सामने आईं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कुछ उम्मीदवारों के नाम एक से अधिक जिलों में चयनित सूची में पाए गए हैं.

उदाहरण के तौर पर, अनारक्षित श्रेणी के एक पारा शिक्षक उम्मीदवार को दुमका और पूर्वी सिंहभूम दोनों जिलों में सीट अलॉट कर दी गई. जबकि नियम के अनुसार, किसी भी उम्मीदवार का चयन केवल एक ही जिले से होना चाहिए.

JSSC Result 2025: दो-दो जिलों में अलॉटमेंट

इसके अलावा, रिजल्ट में जातिगत आरक्षण में भी गड़बड़ियां सामने आई हैं. एक ही उम्मीदवार को दो अलग-अलग श्रेणियों में आरक्षण का लाभ दे दिया गया. जैसे कि पलामू जिले में एक अभ्यर्थी को पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) और अनुसूचित जनजाति (ST) दोनों श्रेणियों में चयनित कर लिया गया.

रिजल्ट में सामने आए प्रमुख मामले

साहिबगंज (भाषा-नॉन पारा) – रोल नंबर 119803191 को एक साथ अनारक्षित और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) में चयनित किया गया.

दुमका – पूर्वी सिंहभूम (भाषा-पारा) – रोल नंबर 148646869 को अनारक्षित कोटे में दो अलग-अलग जिलों में स्थान दिया गया.

पलामू (गणित एवं विज्ञान-नॉन पारा) – रोल नंबर 116757074 को पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) और अनुसूचित जनजाति (ST) दोनों में चयनित किया गया.

रामगढ़ (सामाजिक विज्ञान-नॉन पारा) – रोल नंबर 141567001 को अत्यंत पिछड़ा वर्ग और एक अन्य श्रेणी में स्थान मिला.

सरायकेला-खरसांवा (सामाजिक विज्ञान-नॉन पारा) – रोल नंबर 117501829 को गलत तरीके से लिस्ट में शामिल किया गया.

चतरा (सामाजिक विज्ञान-पारा) – रोल नंबर 144213408 को पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) और अनुसूचित जनजाति दोनों में चयनित किया गया.

यह भी पढ़ें: BCom में 6 तो BSc में 7 मार्क्स की गिरावट, जानें BA History में कितना घटा BHU का कट ऑफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >