सैनिक स्कूल क्लास 6 और 9 का रिजल्ट जारी, जानें आगे की प्रक्रिया

AISSEE 2026 Result Out: NTA ने सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा का आयोजन देशभर में 18 जनवरी को हुआ था. इससे पहले 11 फरवरी को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी.

AISSEE 2026 Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. सैनिक स्कूल की इस परीक्षा के जरिए क्लास 6 और क्लास 9 में एडमिशन मिलेगा.

कब हुई थी परीक्षा? 

परीक्षा का आयोजन देशभर में 18 जनवरी को हुआ था. ये परीक्षा क्लास 6 और 9 में एडमिशन के लिए आयोजित की गई थी. परीक्षा 190 शहरों के 464 केंद्रों पर पेन-पेपर मोड में हुई थी.

रिजल्ट के बाद क्या होगा अगला स्टेप? 

परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनका डॉक्यूमेंट्स जमा किया जाएगा. NTA ने 11 फरवरी 2026 को क्लास 6 और 9 की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिसके आधार पर अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. 

कैसे चेक करें रिजल्ट? 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं. 
  • वेबसाइट पर जाकर AISSEE 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद नए पेज पर अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. 
  • इसे डाउनलोड कर लें और सेव कर लें. 

कब जारी होगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट? 

सैनिक स्कूल भर्ती परीक्षा का फाइनल सीट आवंटन रिजल्ट अप्रैल 2026 तक जारी हो सकता है. मई 2026 तक क्लास 6 और 9 में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. एडमिशन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए admission.sss@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- कैसा रहा CBSE का कंप्यूटर का पेपर? स्टूडेंट्स ने बताया NCERT…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >