Jharkhand Board 10th Toppers List 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं में हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की लिस्ट

Jharkhand Board 10th Toppers List 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ- साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

Jharkhand Board 10th Toppers List 2026: झारखंड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से हर साल टॉपर्स की लिस्ट जारी होती है. झारखंड बोर्ड 10वीं में इस बार हजारीबाग की रहने वाली प्रियांशु कुमारी ने टॉप किया है. टॉपर्स की लिस्ट यहां चेक कर सकते हैं.

Jharkhand Board 10th Toppers List

रैंकस्कूल का नामछात्र का नामलिंगपिता का नामकुल अंकप्रतिशत
1इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागप्रियंशु कुमारीमहिलादिनेश्वर प्रसाद मेहता49899.60%
1एस.एस. हाई स्कूल, बानो सिमडेगाशिवांगी कुमारीमहिलारामकिशोर साहू49899.60%
1प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा रांचीप्रेम कुमार साहूपुरुषअर्जुन साहू49899.60%
1सेंट एलॉयसियस हाई स्कूल, रांचीसनी कुमार वर्मापुरुषब्रजेश कुमार वर्मा49899.60%
2सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमलादिव्यांशु उरांवपुरुषशत्रुघ्न उरांव49699.20%
2सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमलाखिलेश साहूपुरुषदीपेंद्र साहू49699.20%
2इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागवैष्णवी श्रीमहिलानवनीत कुमार49699.20%
2इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागजुलीटा मिंजमहिलाचंद्रदेव उरांव49699.20%
3सेंट जॉन्स हाई स्कूल, नवाटारमहताब अंसारीपुरुषजमील अंसारी49498.80%
3सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझीप्रीत राजपुरुषसोनू कुमार गुप्ता49498.80%
3इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागअमीशा कुमारीमहिलाअशोक यादव49498.80%
3इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागदीप्ति रानीमहिलाप्रफुल चंद्र महतो49498.80%

Jharkhand Board 10th Topper Prize: टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा?

झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से खास इनाम दिया जाता है. मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थान पर आने वाले स्टूडेंट्स को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है.

पिछले साल के पैटर्न के अनुसार, राज्य में पहला स्थान पाने वाले छात्र को 3 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 2 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती.

यह भी पढ़ें: JAC Board 10th Result 2026 Out: जैक बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >