JEE Advanced AAT का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JEE Advanced AAT Result 2026: जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट यानी JEE Advanced AAT का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा का आयोजन IIT Roorkee द्वारा किया गया था. यह टेस्ट उन छात्रों के लिए होता है जो IIT में BArch यानी आर्किटेक्चर कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं.

JEE Advanced AAT Result 2026: आईआईटी रुड़की की तरफ से जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट यानी JEE Advanced AAT का रिजल्ट जारी किया है. इसे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया गया है. इस रिजल्ट में छात्रों को कोई मार्क्स या रैंक नहीं दी जाती है.

JEE Advanced AAT में केवल PASS या FAIL का स्टेटस दिखाया जाता है. यह सिर्फ क्वालीफाइंग टेस्ट होता है, जिससे आगे एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होती है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

JEE Advanced AAT Result 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए AAT Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करना होगा.
  • लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा जिसमें PASS या FAIL स्टेटस होगा.
  • अब आप रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंट भी निकाल लें.

JEE Advanced AAT Result 2026 Check Here

JoSAA Counselling से एडमिशन

JEE Advanced AAT में पास होने के बाद भी सीधा एडमिशन नहीं मिलता है. फाइनल सीट अलॉटमेंट कई चीजों पर निर्भर करता है. इसमें JEE Advanced 2026 की रैंक, AAT में क्वालीफाई स्टेटस, JoSAA काउंसलिंग में दी गई पसंद और सीटों की उपलब्धता शामिल है.

जो छात्र JEE Advanced AAT में पास हो चुके हैं वे अब JoSAA काउंसलिंग 2026 में हिस्सा ले सकते हैं. इसी काउंसलिंग के जरिए IIT में BArch सीट अलॉट की जाएगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट सुरक्षित रखें और काउंसलिंग की डेट्स पर नजर बनाए रखें. सही समय पर डॉक्यूमेंट और चॉइस फिलिंग करना बहुत जरूरी होता है ताकि किसी भी अच्छे मौके को हाथ से जाने न दिया जाए.

यह भी पढ़ें: BBA के बाद करना है सरकारी नौकरी? इन 5 सेक्टर्स में हैं करियर के बेस्ट ऑप्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >