10वीं बोर्ड रिजल्ट से पहले JAC का अलर्ट, फर्जी खबरों से बचें

JAC Board 10th Result 2026: JAC ने फर्जी रिजल्ट घोषणाओं से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है. ऑफिशियल वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें.

JAC Board 10th Result 2026: झारखंड अकैडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10 की परीक्षाएं इस साल 3 फरवरी से 17 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं. ऐसे में 4,23,821 छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने से पहले जैक बोर्ड ने स्टूडेंट्स को फेक खबरों और लिंक से सर्तक रहने की सलाह दी है.

छात्रों को सतर्क रहने की सलाह


JAC ने फर्जी रिजल्ट घोषणाओं से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनऑफिशियल सोर्स से मिली जानकारी पर भरोसा न करें. इसके बजाय, वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही रिजल्ट से जुड़ी जानकारी हासिल करें.

गलती से रिजल्ट जारी होने की खबर फैलाई गई

17 अप्रैल 2026 की देर रात को झारखंड बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं. इस मामले को लेकर बवाल मच गया. कुछ छात्रों ने स्क्रीनशॉट के साथ दावा किया कि JAC बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

JAC कक्षा 10 की परीक्षाएं इस साल 3 फरवरी से 17 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें राज्य भर से बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे. जैसे-जैसे रिजल्ट जारी होने का समय नजदीक आ रहा है, बोर्ड ने छात्रों से धैर्य बनाए रखने और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है.

कैसे देखें JAC Board 10th रिजल्ट?

  • सबसे पहले JAC बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं.
  • 10वीं रिजल्ट पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर डालें.
  • अब रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- चेक हो गईं 3 करोड़ से ज्यादा कॉपियां, आने वाला है UP Board का रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >