रांची के प्रेम कुमार ने झारखंड बोर्ड में किया टॉप, 500 में से 498 मार्क्स, देखें मार्कशीट

JAC 10th Toppers 2026 Prem Kumar Sahu: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है. झारखंड बोर्ड 10वीं में रांची के रहने वाले प्रेम कुमार साहू ने रैंक 1 हासिल किया है. प्रेम कुमार को 500 में से 498 मार्क्स मिले हैं.

JAC 10th Toppers 2026 Prem Kumar Sahu: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से 10वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट (JAC 10th Toppers List) भी जारी की गई है. रांची के प्रेमचंद हाई स्कूल मेसरा के स्टूडेंट प्रेम कुमार साहू को ने स्टेट टॉप किया है. प्रेम कुमार को 99.60 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त हुए है. आइए उनकी मार्कशीट को करीब से देखते हैं.

JAC 10th Toppers 2026 प्रेम कुमार की मार्कशीट

प्रेम कुमार साहू ने 99.60% अंक हासिल किए हैं, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है. उनके पिता का नाम अर्जुन साहू और माता का नाम मंजू देवी है. उन्होंने प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा, रांची से परीक्षा दी है.

मार्कशीट के हिसाब से प्रेम कुमार साहू का रोल कोड 11144 और रोल नंबर 0001 है. प्रेम कुमार को साइंस में 100 में से 100 अंक मिले हैं. मैथ्स में भी पूरे 100 अंक हैं. संस्कृत में भी 100 अंक आए हैं. सोशल साइंस में 99 अंक और इंग्लिश में भी 99 अंक मिले हैं. हिंदी में 95 अंक आए हैं.

प्रेम कुमार साहू ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं. मतलब लगभग पूरे-पूरे नंबर. इसी वजह से उन्हें FIRST DIVISION से पास घोषित किया गया है.

JEE करने का प्लान

प्रेम कुमार साहू का प्लान साफ है कि 11वीं और 12वीं में साइंस लेंगे. साइंस स्ट्रीम लेकर मजबूत तैयारी करेंगे और उसके बाद JEE यानी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी शुरू करेंगे. उनका सपना इंजीनियर बनने का है.

JAC Board 10th Toppers: झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट

रैंकस्कूल का नामछात्र का नामलिंगपिता का नामकुल अंकप्रतिशत
1इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागप्रियंशु कुमारीमहिलादिनेश्वर प्रसाद मेहता49899.60%
1एसएस हाई स्कूल, बानो सिमडेगाशिवांगी कुमारीमहिलारामकिशोर साहू49899.60%
1प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा रांचीप्रेम कुमार साहूपुरुषअर्जुन साहू49899.60%
1सेंट एलॉयसियस हाई स्कूल, रांचीसनी कुमार वर्मापुरुषब्रजेश कुमार वर्मा49899.60%
2सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमलादिव्यांशु उरांवपुरुषशत्रुघ्न उरांव49699.20%
2सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमलाखिलेश साहूपुरुषदीपेंद्र साहू49699.20%
2इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागवैष्णवी श्रीमहिलानवनीत कुमार49699.20%
2इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागजुलीटा मिंजमहिलाचंद्रदेव उरांव49699.20%
3सेंट जॉन्स हाई स्कूल, नवाटारमहताब अंसारीपुरुषजमील अंसारी49498.80%
3सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझीप्रीत राजपुरुषसोनू कुमार गुप्ता49498.80%
3इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागअमीशा कुमारीमहिलाअशोक यादव49498.80%
3इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबागदीप्ति रानीमहिलाप्रफुल चंद्र महतो49498.80%

यह भी पढ़ें: JAC बोर्ड 10वीं में कुल 95% स्टूडेंट्स हुए पास, हजारीबाग और रांची से टॉपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >