JAC 10th 12th Result 2025 OUT Soon: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट

JAC 10th 12th Result 2025 OUT soon: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी किए जा सकते हैं. हिंदी और विज्ञान पेपर लीक होने के कारण इस बार 10वीं के नतीजे में देरी हुई है. 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च और 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी. रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किए जाएंगे.

Live Updates
11:55 PM. 18 May 25 6:25 PM. 18 May

JAC 12th Result 2025 LIVE: नाम के अनुसार कैसे देखें?

स्टेप 1: सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर “JAC Intermediate Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें (अपने स्ट्रीम के अनुसार – आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स).

स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड भरना होगा.

स्टेप 4: अब “सबमिट” बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका नाम और अन्य जानकारी के साथ 12वीं का रिजल्ट दिखाई देगा. इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट ले लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

11:54 PM. 18 May 25 6:24 PM. 18 May

JAC 10th 12th Result On Digi locker Date 2025 LIVE: डिजिलॉकर से कैसे देखें?

स्टेप 1: सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट पर जाएं या अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें.

स्टेप 2: अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो “रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें और आधार कार्ड से लिंक की प्रक्रिया पूरी करें.

स्टेप 3: अब DigiLocker में झारखंड बोर्ड (JAC) के रिजल्ट पेज पर जाएं.

स्टेप 4: वहाँ मांगी गई जानकारी जैसे JAC कक्षा 10 और 12वीं का रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण भरें.

स्टेप 5: इसके बाद स्क्रीन पर आपका JAC 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 दिखने लगेगा.

10:36 PM. 18 May 25 5:06 PM. 18 May

JAC 10th 12th Result Date 2025 OUT Soon LIVE: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा

1. सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.

2. कक्षा 10वीं के लिए “Annual Secondary Examination Result – 2025” और कक्षा 12वीं के लिए “Class XII Annual Examination Result – 2025” लिंक पर क्लिक करें.

3. नए पेज पर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.

4. इसके बाद ‘Submit’ या ‘View’ बटन पर क्लिक करें.

5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.

10:36 PM. 18 May 25 5:06 PM. 18 May

JAC Jharkhand Board Class 10th 12th Result 2025 Date Live: क्या मैं रिजल्ट आधिकारिक रूप से आने से पहले देख सकता हूं?

बहुत से छात्र यह जानना चाहते हैं कि क्या वे JAC 10वीं या 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक घोषणा से पहले देख सकते हैं. खासकर वे छात्र जो मानते हैं कि उन्होंने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है. अगर आप भी बेसब्री से रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यह अच्छे प्रदर्शन का संकेत है बधाई!

लेकिन ध्यान दें, बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा से पहले किसी भी छात्र को उनके अंक जानने का कोई तरीका नहीं होता.

10:27 PM. 18 May 25 4:57 PM. 18 May

JAC Jharkhand Board Class10th 12th Result Kab Aayega Live: अगर फेल हो गए तो क्या करें?

अगर कोई छात्र JAC बोर्ड परीक्षा 2025 में फेल हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है. झारखंड बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा आयोजित करता है. JAC 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा की तारीखें रिजल्ट आने के बाद जारी की जाएंगी. इस परीक्षा के जरिए छात्र दोबारा मौका पा सकते हैं.

10:26 PM. 18 May 25 4:56 PM. 18 May

JAC Jharkhand Board Class 12th Result 2025 Date Live: असली मार्कशीट कब मिलेगी?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट (ऑरिजिनल मार्कशीट) अपने स्कूल से मिलेगी. स्कूल द्वारा छात्रों को मार्कशीट वितरण की सूचना दी जाएगी.

JAC 10th 12th Result 2025 OUT soon: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. हाल ही में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं का रिजल्ट घोषित किया है, जिससे उम्मीद है कि अब कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट भी जल्द ही जारी किए जाएंगे. वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

JAC 10th 12th Result 2025 OUT Soon: कब आयोजित हुई थी परीक्षा

इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट में देरी हुई है. खासकर हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक होने की वजह से कक्षा 10वीं के रिजल्ट देरी से जारी हो रहे हैं. झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी. 

आपको बता दें कि पिछले साल 2024 में साइंस स्ट्रीम में 72.70%, कॉमर्स स्ट्रीम में 90.60% और आर्ट्स स्ट्रीम में 93.70% छात्र सफल हुए थे. इस बार भी छात्रों को अच्छे नतीजों की उम्मीद है. बोर्ड कभी भी 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर सकता है, इसलिए सभी छात्र संबंधित वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अपना रोल नंबर तैयार रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Govind jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >