IIT JAM 2026 Result: आईआईटी जैम 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे की तरफ से जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स यानी IIT JAM 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अब आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
आईआईटी जैम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2025 तय की गई थी. इसके बाद एडमिट कार्ड 13 जनवरी 2026 को जारी किए गए थे. परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2026 को देश के करीब 116 शहरों में किया गया था.
ऐसे चेक करें IIT JAM 2026 का रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर IIT JAM 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको अपना Enrollment ID या Email ID और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद अब एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी. जो उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा स्कोर हासिल करते हैं, वे JAM स्कोर के आधार पर अलग-अलग IIT और अन्य संस्थानों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. काउंसलिंग और एडमिशन से जुड़ी जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.
इन कोर्स में मिलेगा एडमिशन
IIT JAM का स्कोर देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस परीक्षा के जरिए छात्रों को MSc, MSc (Tech), MS (Research), MSc-MTech Dual Degree, Joint MSc-PhD, MSc-PhD Dual Degree और Integrated PhD जैसे कोर्स में दाखिला लेने का मौका मिलता है.
यह भी पढ़ें: GATE 2026 का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड
