ICSI CSEET Result 2025 Out: जारी हुआ सीएसईईटी रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक

ICSI CSEET Result 2025: आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा का आयोजन 5 और 7 जुलाई 2025 के बीच किया गया था. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें.

ICSI CSEET Result 2025 Out: आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा देने वालों के लिए काम की खबर है. आज यानी कि 16 जुलाई 2025 को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने इस परीक्षा का परिणाम जारी किया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

ICSI CSEET Exam: 5 और 7 जुलाई को हुई थी परीक्षा

CSEET परीक्षा का आयोजन 5 और 7 जुलाई 2025 को किया गया था. इस परीक्षा में पास होने के लिए कैंडिडेट्स को सभी विषयों में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और एग्रीगेट 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. CSEET परीक्षा के परिणाम एक वर्षों के लिए मान्य होंगे. कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है, icsi.edu. कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट यूनिक आईडी नंबर और जन्म तिथि की मदद से देख सकते हैं.

ICSI CSEET Result Steps To Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 

यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें 

यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें 

इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा 

इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें

ICSI CSEET November Exam: नवंबर की परीक्षा के लिए आवेदन करें

वहीं ऐसे कैंडिडेट्स जो आगामी (नवंबर) की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे icsi.edu या SMASH पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है. नवंबर की CSEET परीक्षा 8 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें- बदल गई बाबर और औरंगजेब की परिभाषा…नए अंदाज में पढ़ाया जाएगा मुगलों का इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >