ICAI CA May Result 2025: सीए मई सेशन का रिजल्ट जल्द, icai.org पर करें चेक

ICAI CA May Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) जल्द ही मई सेशन के लिए परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स icai.nic.in और icai.org पर जारी करने वाला है. हालांकि, संस्थान ने अभी तक परिणाम घोषित करने की सटीक तारीख नहीं दी है. ICAI के CCM ने धीरज खंडेलवाल ने इस संबंध में जानकारी दी है.

ICAI CA May Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) जल्द ही मई 2025 सत्र की CA परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है. उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in और icai.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. हालांकि फिलहाल संस्थान ने परिणाम की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है. ICAI के CCM धीरज खंडेलवाल ने इस बारे में जानकारी साझा की है और बताया कि रिजल्ट पर काम तेजी से चल रहा है.

ICAI CA May Result 2025: रिजल्ट का इंतजार

बड़े पैमाने पर उम्मीदवारों में यह सवाल है कि ICAI CA May 2025 का रिजल्ट कब जारी होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक जून के आखिर या जुलाई के पहले हफ्ते में रिजल्ट घोषित किया जा सकता है. लेकिन जब तक ICAI आधिकारिक तारीख जारी नहीं करता तब तक कन्फर्म नहीं कहा जा सकता. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ICAI की वेबसाइट पर विजिट करते रहें. रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.

ICAI CA May Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट- icai.org पर जाकर लॉगिन करना होगा.
  • इसके लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी.
  • वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही उस पर क्लिक कर परिणाम डाउनलोड किया जा सकता है.
  • उम्मीदवार भविष्य में काम आने के लिए रिजल्ट की एक प्रिंट कॉपी भी संभालकर रखें.

ICAI CCM ने दी जानकारी

ICAI के सेंट्रल काउंसिल मेंबर (CCM) धीरज खंडेलवाल ने बताया कि रिजल्ट की तैयारी अंतिम चरण में है. उन्होंने यह भी कहा कि परिणाम में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है. उम्मीदवारों को घबराने की जरूरत नहीं है और अगर किसी को रिजल्ट से जुड़ी कोई समस्या आती है तो ICAI की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं.

ICAI हर साल लाखों छात्रों के लिए CA परीक्षा आयोजित करता है और इसे भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिना जाता है. ऐसे में उम्मीदवारों में रिजल्ट को लेकर उत्साह और बेचैनी दोनों बनी रहती है. जैसे ही रिजल्ट जारी होगा उम्मीदवारों को एसएमएस या ईमेल के जरिए भी सूचना दी जा सकती है.

ये भी पढ़ें: मंत्र, वेद-शास्त्र और IIT…अब ISRO तक पहुंचा गुरुकुल का छात्र, देखें गोविंद कृष्णन की अनोखी यात्रा

ये भी पढ़ें: 9 से 5 की नौकरी…मॉक टेस्ट और Youtube से पढ़ाई, क्या था UPSC Topper का सक्सेस फॉर्मूला?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >