IB ACIO Tech Final Result 2026: गृह मंत्रालय की तरफ से Assistant Central Intelligence Officer Grade II Technical भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
IB ACIO Tech भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 16 नवंबर 2025 तक का समय दिया गया था. आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 16 नवंबर 2025 तय की गई थी.
IB ACIO Tech Final Result 2026: ऐसे चेक करें
Ministry of Home Affairs की तरफ से IB ACIO Tech Final Result 18 मई 2026 को जारी किया गया है. रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी हुआ है जिसमें चयनित उम्मीदवारों के Application Number दिए गए हैं. बोर्ड की तरफ से साफ कहा गया है कि Application Number सिर्फ सुविधा के लिए ascending order में दिए गए हैं. इन्हें मेरिट के आधार पर नहीं रखा गया है.
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए IB ACIO Tech Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- PDF में अपना Application Number या Roll Number सर्च करें.
- अगर आपका नंबर लिस्ट में दिखाई देता है तो आपका चयन हो चुका है.
- भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सेव कर लें.
IB ACIO Tech Final Result 2026 Check Here
फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी जरूरी अपडेट को मिस न करें.
ये भी पढ़ें: UPSC Topper From Bihar: बिहार के इस जिले ने दिया सरप्राइज, 4 छात्रों ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा
