रोल नंबर से भी चेक कर सकेंगे हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानें पूरा प्रोसेस

HBSE 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी होने वाला है. स्टूडेंट HBSE की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in या haryana.indiaresults.com पर जाकर मार्कशीट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्र रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे.

HBSE 10th Result 2026: हर साल की तरह इस बार भी हरियाणा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आने का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं. 10वीं बोर्ड का रिजल्ट  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट आते ही सबसे बड़ा सवाल होता है  रिजल्ट कैसे देखें? अब आप अपना रिजल्ट बहुत ही आसान तरीके से रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं.  

रोल नंबर से ऐसे चेक करें HBSE 10th Result 2026

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड  की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आप अपना रोल नंबर डालें. 
  • रोल नंबर डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. 
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. 
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकाल लें. 

HBSE 10th Result 2026: SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर इंटरनेट धीमा है या वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजना होता है, जिसमें आपका रोल नंबर लिखा होता है. थोड़ी ही देर में आपको आपके नंबर पर रिजल्ट मिल जाता है. 

DigiLocker से मार्कशीट कैसे देखें? 

आजकल DigiLocker भी एक अच्छा ऑप्शन है. यहां से आप अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको Digilocker में अपना अकाउंट बनाना होता है. इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. फिर हरियाणा बोर्ड का ऑप्शन चुनकर रोल नंबर रजिस्टर करें. 

रिजल्ट चेक करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

  • हमेशा अपना रोल नंबर सही डालें. 
  • किसी भी गलत वेबसाइट पर अपनी जानकारी न डालें. 
  • रिजल्ट का स्क्रीनशॉट जरूर सेव कर लें
  • रिजल्ट आने के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखना चाहिए. 

अगर रोल नंबर भूल जाएं तो क्या करें?

कई बार छात्र घबराहट में अपना एडमिट कार्ड खो देते हैं या रोल नंबर भूल जाते हैं. ऐसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है. हरियाणा बोर्ड छात्रों को नाम (Name Wise Result) के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा देता ह. इसके लिए आपको अपना नाम और अपने पिता का नाम दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपके रोल नंबर की जानकारी सामने आ जाएगी. 

यह भी पढ़ें: जल्द आएगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >