सबसे पहले DigiLocker से ऐसे चेक करें, हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Haryana Board Result 2026: हरियाणा बोर्ड के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा DigiLocker पर भी देख सकेंगे. जानें डिजिलॉकर ऐप से कैसे डाउनलोड करें HBSE बोर्ड का रिजल्ट.

Haryana Board Result 2026: हर साल लाखों छात्र बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार करते हैं. स्टूडेंट अपनी 10वीं की मार्कशीट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से कई बार साइट स्लो हो जाती है. ऐसे में DigiLocker एक आसान और भरोसेमंद तरीका बन गया है, जहां छात्र अपनी मार्कशीट और रिजल्ट मिनटों में देख सकते हैं. अगर आप भी HBSE बोर्ड का रिजल्ट DigiLocker से चेक करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं. 

DigiLocker क्या है?

डिजिलॉकर भारत सरकार की एक डिजिटल सर्विस है, जहां स्टूडेंट अपने जरूरी डॉक्यूमेंट ऑनलाइन सेफ रख सकते हैं. इसमें मार्कशीट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कई डॉक्यूमेंट डिजिटल रूप में मिल जाते हैं.  HBSE बोर्ड भी छात्रों की डिजिटल मार्कशीट DigiLocker पर उपलब्ध कराता है. 

डिजिलॉकर से Haryana Board Result 2026 देखने के फायदे

  • रिजल्ट जल्दी देखने को मिल जाता है. 
  • वेबसाइट क्रैश होने की परेशानी कम होती है. 
  • डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. 
  • कहीं भी और कभी भी डॉक्यूमेंट एक्सेस कर सकते हैं. 
  • ओरिजिनल मार्कशीट आने तक इसका यूज किया जा सकता है. 

DigiLocker से HBSE रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें. 
  • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं.
  • Education सेक्शन में जाएं.
  • Haryana Board को चुनें.
  • HBSE Class 10 Marksheet लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स डालें.
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.

Haryana Board Result 2026: रिजल्ट चेक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

रिजल्ट देखते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे 

  • रोल नंबर पहले से तैयार रखें. 
  • इंटरनेट कनेक्शन सही होना चाहिए. 
  • गलत जानकारी भरने से रिजल्ट नहीं खुलेगा. 
  • सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप का ही यूज करें. 

यह भी पढ़ें: आज आ सकता है CBSE 12वीं का रिजल्ट, DigiLocker पर लिंक एक्टिव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >