Haryana Board 10th 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. जो छात्र सबसे पहले रिजल्ट पाना चाहते हैं, वे थर्ड पार्टी वेबसाइट indiaresults.com पर रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं.
ऐसे चेक करें Haryana Board 10th 12th Result 2026
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
- होमपेज पर HBSE 10th Result 2026 या HBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
इस साल हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 5,66,411 छात्र शामिल हुए हैं. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. वहीं 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक चली थीं. अब सभी छात्रों की नजर रिजल्ट डेट पर टिकी हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड 12 से 15 मई 2026 के बीच परिणाम जारी कर सकता है.
डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
हरियाणा बोर्ड के छात्र डिजिलॉकर के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. वहां HBSE Result 2026 लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. इसके बाद सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
SMS से करें चेक
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या इंटरनेट की समस्या हो तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल में RESULTHB10 स्पेस रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेज दें. वहीं 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए RESULTHB12 स्पेस रोल नंबर लिखकर 56263 पर SMS भेजना होगा.
यह भी पढ़ें: UPSC की जिद, मानसी ने 11 नंबर से फेल होने के बाद AIR 78 लाकर रचा इतिहास
