GATE Result 2025: गेट परीक्षा का रिजल्ट यहां करें चेक, जानें कितना हो सकता है कट ऑफ
IIT रुड़की जल्द जारी करने वाला है GATE 2025 का परिणाम, यहां देखें कितना हो सकता है इस साल का कट ऑफ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.
GATE Result 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की आज 19 मार्च को GATE 2025 के नतीजे घोषित करेगा. परिणाम घोषित होने पर, उम्मीदवार GOAPS पोर्टल gate2025.iitr.ac.in पर लॉग इन करके नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं. IIT रुड़की ने अब तक सिर्फ परिणाम की तारीख साझा की है. सूचना बुलेटिन में परिणाम कब जारी होगा इसके समय की जानकारी नहीं दी गई है. ऐसे में यहां देखें रिजल्ट डाउनलोड करने का आसान तरीका साथ ही एक्सपेक्टेड कट-ऑफ. रिजल्ट के काॅपी पर, उम्मीदवारों को उनके स्कोर, योग्यता (पास/फेल) की स्थिति, विषय और श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक और अन्य विवरण मिलेंगे. GATE 2025 के परिणामों की जांच करने के लिए, उन्हें पासवर्ड के साथ नामांकन आईडी/ईमेल पते का उपयोग करना होगा.
कैसे डाउनलोड करें GATE 2025 का परिणाम ?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं.
2. होम पेज पर आपको GOAPS 2025 आवेदक पोर्टल का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
3. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
4. आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.
कब जारी हुआ था GATE 2025 का आंसर की ?
GATE 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 27 फरवरी को जारी की गई थी और ऑब्जेक्शन विंडो 1 मार्च को बंद हो गई थी. परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपेक्षित है.
कब हुई थी GATE 2025 की परीक्षा ?
GATE 2025 परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था. परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी – सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक.
GATE 2024 का परिणाम कब जारी हुआ था ?
IIT रुड़की द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, GATE 2025 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी किया जाएगा. हालांकि, रिजल्ट जारी होने का समय अभी घोषित नहीं किया गया है. पिछले साल, रिजल्ट 16 मार्च को शाम 5:30 से 5:45 बजे के बीच जारी किए गए थे.
कितना हो सकता है GATE 2025 का कट ऑफ ?
| GATE पेपर कोड | सामान्य | OBC/EWS | SC/ST/PwD |
|---|---|---|---|
| एयरोस्पेस इंजीनियरिंग | 34.3 | 28.9 | 23.1 |
| कृषि इंजीनियरिंग | 26 | 23.5 | 17 |
| आर्किटेक्चर और प्लानिंग | 42.5 | 38.5 | 28.6 |
| बायोमेडिकल इंजीनियरिंग | 26 | 23.7 | 17.5 |
| बायोटेक्नोलॉजी | 39.9 | 36 | 26.9 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 29.3 | 26.4 | 19.8 |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 27 | 23.6 | 17.6 |
| कंप्यूटर साइंस और आईटी | 27.6 | 24.8 | 18.7 |
| केमिस्ट्री | 25.5 | 22.6 | 16.9 |
| डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस | 38.2 | 33.3 | 24.8 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 26 | 22.7 | 17.7 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 25.6 | 23.7 | 18.1 |
| एनवायरनमेंटल साइंस और इंजीनियरिंग | 37.9 | 34.5 | 26.1 |
| इकोलॉजी और एवोल्यूशन | 35.4 | 32.1 | 23.7 |
| जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग | 41.2 | 36.7 | 28.2 |
| भूविज्ञान और भूभौतिकी | 42 | 37.8 | 28 |
| गणित | 25 | 22.7 | 16.6 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 28.6 | 26.4 | 20 |
| माइनिंग इंजीनियरिंग | 26 | 23.5 | 17.9 |
| मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग | 42 | 37.6 | 28.3 |
| नेवल आर्किटेक्चर और मरीन इंजीनियरिंग | 26.1 | 23.5 | 17.6 |
| पेट्रोलियम इंजीनियरिंग | 42.6 | 38.6 | 28.6 |
| फिजिक्स | 33 | 30.1 | 22.5 |
| प्रोडक्शन और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग | 31.5 | 28.6 | 21.5 |
| स्टैटिस्टिक्स | 26.6 | 23.9 | 18.4 |
| टेक्सटाइल इंजीनियरिंग | 28.1 | 25.2 | 18.6 |
| इंजीनियरिंग साइंसेज | 37.1 | 33.5 | 25.1 |
| ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज (इकोनॉमिक्स) | 37 | 33.5 | 25.3 |
| ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज (अंग्रेजी) | 47 | 43.5 | 31 |
| ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज (लिंग्विस्टिक्स) | 49.7 | 44.6 | 33.2 |
| ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज (फिलॉसफी) | 39.3 | 35.4 | 26.5 |
| ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज (साइकोलॉजी) | 52.7 | 32.4 | 25 |
| ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज (सोशियोलॉजी) | 36 | 32.5 | 28 |
| लाइफ साइंसेज | 29.3 | 26.6 | 20.2 |
यह संभावित कटऑफ अंक GATE 2025 के लिए अनुमानित हैं और आधिकारिक कटऑफ में बदलाव हो सकता है.
Also Read: Success Story: पिता बस ड्राइवर, बेटी ने IAS बन दिया ‘सम्मान’… इमोशनल कर देगी सफलता की ये कहानी
