CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, cuet.nta.nic.in पर करें चेक

CUET UG 2026 Result OUT: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाना होगा.

CUET UG 2026 Result OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी हो गया है. CUET UG 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाना होगा. इस परीक्षा के माध्यम से टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स में एडमिशन होता है.

CUET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी और उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते थे. इसके बाद आवेदन विंडो को दोबारा 23 फरवरी 2026 को खोला गया और अभ्यर्थियों को 26 फरवरी 2026 तक आवेदन करने का मौका दिया गया.

CUET UG 2026 Result ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे “CUET UG Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Application Number दर्ज करें.
  • इसके बाद Password या Date of Birth भरें.
  • स्क्रीन पर दिया गया Security Pin दर्ज करके लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते ही आपका CUET UG 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • रिजल्ट में अपने विषयवार अंक, पर्सेंटाइल और अन्य विवरण ध्यान से जांच लें.
  • भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

CUET UG 2026 Result Check Here

CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 तक किया गया था. कुछ अभ्यर्थियों के लिए पुनर्निर्धारित परीक्षा 6 और 7 जून 2026 को आयोजित हुई, जिसके एडमिट कार्ड 2 जून 2026 को जारी किए गए थे. परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 9 जून 2026 को जारी की गई, जबकि फाइनल आंसर की 21 जून 2026 को प्रकाशित की गई.

NTA ने दी अपडेट

CUET UG से एडमिशन देने वाली यूनिवर्सिटी की लिस्ट

  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU)
  • असम विश्वविद्यालय
  • बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय कर्नाटक
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय केरल
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय ओडिशा
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय तमिलनाडु
  • डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय
  • गुरु घासीदास विश्वविद्यालय
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली
  • महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
  • मणिपुर विश्वविद्यालय
  • मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय
  • मिजोरम विश्वविद्यालय
  • नागालैंड विश्वविद्यालय
  • नॉर्थ ईस्टर्न हिल विश्वविद्यालय
  • पांडिचेरी विश्वविद्यालय
  • राजीव गांधी विश्वविद्यालय
  • सिक्किम विश्वविद्यालय
  • तेजपुर विश्वविद्यालय
  • अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (EFLU)
  • त्रिपुरा विश्वविद्यालय
  • इलाहाबाद विश्वविद्यालय
  • दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)
  • हैदराबाद विश्वविद्यालय
  • विश्व भारती विश्वविद्यालय
  • महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय
  • केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली
  • श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
  • राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
  • केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश
  • सम्मक्का-सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय

यूनिवर्सिटी जारी करेगी कटऑफ लिस्ट

सीयूईटी यूजी परीक्षा का सिर्फ रिजल्ट NTA की ओर से जारी होता है. कटऑफ लिस्ट यूनिवर्सिटी की ओर से जारी की जाएगी. जैसे बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी या दिल्ली यूनिवर्सिटी अपने यहां कोर्स और सीटों के अनुसार कटऑफ लिस्ट जारी करेगी. स्टूडेंट अपने चॉइस के अनुसार कटऑफ लिस्ट चेक कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Bihar ITI CAT के लिए काउंसलिंग शुरू, ऐसे करें चॉइस फिलिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >