CUET PG 2026 Result Date OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से CUET PG 2026 के रिजल्ट की डेट घोषित हो गई है. छात्र 24 अप्रैल 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. एनटीए ने X पोस्ट करके रिजल्ट की डेट जारी की है.
CUET PG 2026 का रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर “CUET PG 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिख रहा Security Pin भरें.
- “Submit” बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें.
NTA ने दी CUET PG रिजल्ट की जानकारी
कब हुई थीं परीक्षाएं?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी 2026 रात 11:50 बजे तक तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 23 जनवरी 2026 रात 11:50 बजे तक कर दिया गया. उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते थे.
आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 28 से 30 जनवरी 2026 तक खुली रही. इसके बाद परीक्षा का आयोजन 6 से 27 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा. एग्जाम सिटी की जानकारी 26 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 3 मार्च 2026 को उपलब्ध होगा और आंसर की 11 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी.
यह भी पढ़ें: BHU को मिला 50 लाख का सपोर्ट, इन छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप
