JEE मेन में झारखंड की बेटी का जलवा, सेशन 2 नहीं दिया फिर भी बनी स्टेट टॉपर

JEE Main Topper 2026: झारखंड की राजधानी रांची की वैष्णवी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बन गईं. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 426 हासिल किया है.

JEE Main Topper 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन परीक्षा सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में अलग-अलग राज्यों के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. इन्हीं में से एक झारखंड की वैष्णवी कुमारी. सेशन 1 और सेशन 2 के संयुक्त रिजल्ट में वैष्णवी ने 99.77 परसेंटाइल हासिल करके अपने परिवार के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम रोशन किया है.

AIR 426 हासिल करके रचा इतिहास

झारखंड की राजधानी रांची की वैष्णवी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बन गईं. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 426 हासिल किया है. वैष्णवी ने जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा दी थी. लेकिन सेशन 2 की परीक्षा में वे शामिल नहीं हुई थीं. फिर भी पूरे राज्य में उनका स्कोर सबसे ज्यादा हाई है.

झारखंड के टॉप स्कोरर्स स्टूडेंट्स

क्रमांकनाम (शहर)पर्सेंटाइल
1वैष्णवी कुमारी (रांची)99.977
2मुकुल महतो (जमशेदपुर)99.965
3देवेश अग्रवाल (रांची)99.96
4तनमय तनय (धनबाद)99.94
5सार्थक कुमार (जमशेदपुर)99.92
6रूद्रनील सिन्हा (धनबाद)99.90
7तनीष कुमार (जमशेदपुर)99.792
8अयान कुमार (जमशेदपुर)99.74
9अभिनव कुमार (धनबाद)99.73
10युवराज प्रीत (धनबाद)99.62
11करण यादव (जमशेदपुर)99.60

दोनों सेशन को मिलाकर जारी किया गया रिजल्ट

NTA ने 20 अप्रैल को जईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी किया है. 100 परसेंटाइल वालों में आंध्र-तेलंगाना के सबसे ज्यादा, 5-5 छात्र हैं. वहीं राजस्थान के 4 नेशनल स्टूेंट्स और दिल्ली के 3 इस लिस्ट में शामिल हुए हैं. NTA ने जेईई मेन 2026 (सेशन-1 और सेशन-2) का संयुक्त परिणाम जारी कर दिया है. इस साल 16,04,854 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें 95% यानी 15,38,468 परीक्षा में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- यूपी के लाल ने किया कमाल! JEE Main परीक्षा में दूसरी बार पाई सफलता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >