CTET Answer Key 2024: इस हफ्ते जारी हो सकता है सीटीईटी का आंसर की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

CTET Answer Key 2024: सीटीईटी दिसंबर सेशन की परीक्षा का आंसर की इस सप्ताह जारी हो सकता है, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट और आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया.

CTET Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित सीटीईटी 2024 दिसंबर परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को जल्द ही प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार खत्म हो सकता है. यह आंसर-की CBSE की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सीटीईटी 2024 की प्रोविजनल आंसर-की 1 या 2 जनवरी को जारी होने की संभावना है. आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया जाएगा. इसके बाद, परीक्षा के नतीजे 6 या 7 जनवरी के आसपास घोषित किए जा सकते हैं. दिसंबर सेशन की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर CBT मोड में किया गया था.

कैसे चेक करें CTET 2024 का आंसर की?

  • आंसर की जारी होने के बाद सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज आपको आंसर की का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • अपने लॉगिन क्रिडेंशियल्स भरें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपका आंसर की पीडीएफ फॉर्म में आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें.

CTET परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?

सीटीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को 150 अंकों में से कम से कम 60% अंक हासिल करना अनिवार्य है.आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 55% है, जो लगभग 82 अंकों के बराबर है. सीटीईटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. पेपर 1 में सफल होने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाने के पात्र होंगे, जबकि पेपर 2 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षक बनने के योग्य होंगे.

Also Read: Railway Group D Vacancy 2025: Railway Group D Vacancy 2025: रेलवे में 10वीं पास के लिए छप्पर फाड़ वैकेंसी, भरे जाएंगे इतने हजार पद

Also Read: Success Story: बिहार की इस बेटी ने गांव वालों का तोड़ा घमंड, पढ़ने से रोका तो UPSC क्रैक कर बनी IAS अफसर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >