आने वाला है छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

Chhattisgarh Board 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी CGBSE बहुत जल्द हाई स्कूल रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर cgbse.nic.in पर जाना होगा.

Chhattisgarh Board 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

Chhattisgarh Board 10th Result 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले cgbse.nic.in या results.cg.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर CGBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

Chhattisgarh Board 10वीं के लिए पासिंग मार्क्स

छत्तीसगढ़ बोर्ड के नियमों के अनुसार 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं. साथ ही हर विषय में भी न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. अगर किसी छात्र के अंक इससे कम होते हैं, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जा सकता है.

पिछले 4 साल में कब आया रिजल्ट?

वर्ष10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी होने की तारीख
20257 मई 2025
20249 मई 2024
202310 मई 2023
202214 मई 2022

CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026 की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए माना जा रहा है कि रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है. इन दोनों वेबसाइट्स पर रोल नंबर डालकर मार्कशीट देखी जा सकती है. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से थोड़ी धीमी भी हो सकती है. ऐसे में छात्र DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आने वाला है ICSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, UID और Index Number से करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >