सीबीएसई का नया फैसला, कक्षा 9वीं में दो स्तर में होगी साइंस और मैथ्स की पढ़ाई

CBSE New Rule 2026: नए अकैडमिक सेशन से साइंस और मैथ्स की पढ़ाई में बदलाव होने वाला है. ये बदलाव सिर्फ 9वीं क्लास में होगा. मैथ्स और साइंस की पढ़ाई दो स्तर में होगी.

CBSE New Rule 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026-27 सत्र से कक्षा 9 के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. नए करिकुलम के तहत अब छात्रों को मैथ्स और साइंस दो स्तर (लेवल) पर पढ़ने का ऑप्शन मिलेगा.

दो लेवल में पढ़ाई का नया सिस्टम


नए नियम के अनुसार, सभी छात्रों को मैथ्स और साइंस का एक कॉमन (स्टैंडर्ड) सिलेबस पढ़ना होगा और इसके लिए 80 अंकों की परीक्षा देनी होगी. इसके अलावा, जो छात्र इन विषयों को गहराई से पढ़ना चाहते हैं, वे एडवांस्ड लेवल भी चुन सकते हैं. यह पूरी तरह ऑप्शनल है.

एडवांस्ड लेवल की खास बातें

  • 25 अंकों का अलग पेपर होगा
  • परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी
  • इसमें हाई-ऑर्डर थिंकिंग स्किल (HOTS) पर फोकस होगा
  • केवल इच्छुक छात्र ही यह पेपर देंगे

मार्कशीट में कैसे जुड़ेगा एडवांस्ड लेवल?

अगर कोई स्टूडेंट एडवांस्ड परीक्षा में 50% या उससे ज्यादा अंक लाता है, तो उसकी मार्कशीट में ये मेंशन होगा. हालांकि, ये अंक कुल प्रतिशत में नहीं जोड़े जाएंगे.

पुराना सिस्टम होगा खत्म

CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि 2026-27 से मैथ्स का मौजूदा बेसिक और स्टैंडर्ड सिस्टम खत्म कर दिया जाएगा.

क्यों किया गया यह बदलाव?

इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों में बेहतर समझ, लॉजिकल सोच और समस्या सुलझाने की क्षमता विकसित करना है, ताकि वे अपनी रुचि के अनुसार पढ़ाई कर सकें और आगे के करियर के लिए बेहतर तैयारी कर सकें.

यह भी पढ़ें- CBSE बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट हो सकता है जारी, इन वेबसाइट्स से करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >