CBSE 12th Answer Sheet verification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2026 के कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है. अब उन छात्रों को एक दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है जो अपनी आंसर शीट की स्कैन की गई रिसीविंग कॉपी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते थे लेकिन तकनीकी समस्या के कारण नहीं कर पा रहे थे.
बोर्ड ने पोस्ट-वेरिफिकेशन सुविधा के तहत स्कैन आंसर शीट मंगवाने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दिया है. पहले यह अवसर केवल 22 मई 2026 तक ही सीमित था.
क्या था पूरा मामला?
12वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित होने के बाद CBSE छात्रों को आंसर शीट की स्कैन कॉपी, रिवैल्युएशन और अन्य संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराता है. अब इसके बाद कई छात्र इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे लेकिन आज पोस्ट-वेरिफिकेशन वाले पेज पर अचानक तकनीकी गड़बड़ियां आ गईं. जिसके कारण बड़ी संख्या में छात्र अपना आवेदन समय पर पूरा नहीं कर पाए.
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए CBSE अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखकर आवेदन की अंतिम तिथि में एक दिन का विस्तार करने का फैसला लिया. बोर्ड ने आधिकारिक सर्कुलर जारी कर इसकी पुष्टि भी कर दी है.
CBSE ने दी जानकारी
CBSE 12th Answer Sheet verification: छात्रों के लिए जरूरी जानकारी
अब इच्छुक छात्र 23 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना आवेदन आसानी से पूरा कर सकते हैं. बोर्ड ने साफ किया है कि यह विस्तार केवल तकनीकी खराबी के कारण ही दिया गया है और इसके बाद कोई और छूट नहीं मिलेगी.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द वेबसाइट पर विजिट करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी करें ताकि कोई परेशानी न हो. अधिक जानकारी और अपडेट के लिए छात्र नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.
यह भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2026: कम नंबर आने से हैं परेशान? री-इवैल्युएशन के लिए ऐसे करें अप्लाई
