CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE जल्द ही CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. DigiLocker और UMANG ऐप पर Class XII Results Coming Soon बैनर एक्टिव होने के बाद रिजल्ट जारी होने की अटकलें तेज हो गई हैं.
DigiLocker पर मिला अपडेट
डिजिलॉकर पर CBSE Board रिजल्ट को लेकर अपडेट है. डिजीलॉकर ने ट्वीट करके जानकारी दी. इस ट्वीट में लिखा है कि CBSE Board रिजल्ट जल्द आ सकता है. रिजल्ट देखने के लिए सभी जरूरी डिटेल्स तैयार रखें.
इन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड ID
इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
छात्र CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद इन आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे-
- CBSE Official Website
- CBSE Results Portal
- CBSE Results Website
- DigiLocker
- UMANG App
कैसे देखें CBSE Board 12th रिजल्ट?
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर CBSE Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर डालें.
- इसके बाद स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID भरें.
- स्क्रीन पर दिए गए सिक्योरिटी पिन/कैप्चा कोड को दर्ज करें.
- Submit बटन पर क्लिक करें.
- आपका CBSE 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- फ्यूचर के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker के जरिए अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा-
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा
- Education सेक्शन में जाना होगा
- CBSE विकल्प चुनना होगा
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करनी होगी
- इसके बाद डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
- SMS और UMANG ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट
अगर रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक रहता है, तो छात्र UMANG ऐप और SMS सेवा के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे. बोर्ड हर साल इन प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन देता है.
यह भी पढ़ें- IIT Madras की BS Degree बनी स्टूडेंट्स की नई पसंद, बिना JEE भी मिलेगा एडमिशन
