CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं. CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सिर्फ और सिर्फ SMS के जरिए देखा जा सकता है.
कई बार वेबसाइट पर लोड बढ़ने से ये क्रैश कर जाती है या स्लो हो जाती है. ऐसे में स्टूडेंट्स को रिजल्ट देखने में परेशानी होती है. वहीं कुछ स्टूडेंट्स छुट्टियों के कारण अपने गांव गए होते हैं और कई गांव में अब भी इंटरनेट की खराब स्थिति एक बड़ी समस्या है. ऐसे स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है. वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
CBSE हर साल छात्रों की सुविधा के लिए SMS सर्विस उपलब्ध कराता है, जिससे बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट देखा जा सकता है. यह तरीका उन स्टूडेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद है, जो ग्रामीण इलाके से आते हैं.
SMS से कैसे चेक करें CBSE Board 12th Result?
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
- नया मैसेज टाइप करें
- CBSE12 <स्पेस> रोल नंबर
इस मैसेज को बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नंबर पर भेजें (नंबर रिजल्ट के समय घोषित किया जाता है). कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट SMS के रूप में आ जाएगा.
किन डिटेल्स की होगी जरूरत?
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर (कुछ मामलों में)
- एडमिट कार्ड आईडी
अन्य तरीके भी हैं उपलब्ध
SMS के अलावा छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. DigiLocker पर डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध कराई जाती है, जिसे भविष्य में इस्तेमाल किया जा सकता है.
इंटरनेट से कैसे चेक करें CBSE Board 12वीं रिजल्ट?
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें.
- अब Senior School Certificate (Class XII) Result 2026 लिंक चुनें.
- यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
- कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, जानें रोल नंबर से कैसे करें चेक
