सबसे पहले पाएं CBSE Board 12वीं का रिजल्ट, इन 5 वेबसाइट्स पर करें चेक

CBSE Board 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. सीबीएसई बोर्ड छात्रों को रिजल्ट चेक करने के कई ऑप्शन देता है. यहां रिजल्ट चेक करने के 5 वेबसाइट के बारे में जान सकते हैं.

CBSE Board 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड जल्द ही 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट आने के बाद लाखों छात्र अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. बोर्ड की तरफ से छात्रों को रिजल्ट देखने के कई विकल्प दिए जाते हैं ताकि वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने की स्थिति में भी छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकें.

इस साल भी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट, डिजिलॉकर और UMANG ऐप समेत कई प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट चेक कर पाएंगे. ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी पहले से तैयार रखें.

CBSE Board 12th Result इन वेबसाइट्स पर करें चेक

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in
  • indiaresults.com

वेबसाइट पर ऐसे चेक करें CBSE 12th Result 2026

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CBSE Class 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

नहीं आएगी टॉपर्स लिस्ट

कई छात्र रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट का इंतजार भी करते हैं, लेकिन CBSE पिछले कुछ सालों से टॉपर्स की सूची जारी नहीं करता है. बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और कई बार कमजोर प्रदर्शन करने वाले छात्रों में हीन भावना आ सकती है.

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

CBSE छात्रों को डिजिलॉकर के जरिए डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी देता है. इसके लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

  • results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें.
  • रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर डिजिटल मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 10 बजे होगा जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >