CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. CBSE Board का रिजल्ट हर साल मई महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा.
इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG App के जरिए अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID की जरूरत होगी.
कहां चेक करें CBSE Board 12th रिजल्ट?
- CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट
- CBSE रिजल्ट पोर्टल
- DigiLocker
- UMANG App
कैसे देखें CBSE Board 12th रिजल्ट?
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए CBSE Class 12 Result 2026लिंक पर क्लिक करें
- अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
- फ्यूचर के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
- DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
- CBSE Result सेक्शन पर जाएं
- रोल नंबर और जरूरी डिटेल भरें
- स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई दे जाएगी
UMANG App से कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले मोबाइल में UMANG App डाउनलोड और ओपन करें
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
- सर्च बार में CBSE टाइप करें
- CBSE Result सेक्शन पर क्लिक करें
- Class 12 Result 2026 ऑप्शन चुनें
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें
- Submit बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
- फ्यूचर के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या सेव कर लें
यह भी पढ़ें- रांची की ख्याति का ग्लोबल जलवा, ISC बोर्ड 12वीं में UAE टॉपर, मैथ्स में मिले 100 मार्क्स
