CBSE Board 10th Result 2026: CBSE 10th रिजल्ट कब तक आ सकता है? ऐसे करें चेक

CBSE Board 10th Result 2026: CBSE बोर्ड की कॉपी चेकिंग का काम तेजी से चल रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 15-20 अप्रैल तक CBSE बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है.

CBSE Board 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्दी ही 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. क्लास 10वीं का रिजल्ट अप्रैल महीने में जारी होने की उम्मीद है. ऐसे स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे बताए गए स्टेप्स से सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं.


CBSE बोर्ड की कॉपी चेकिंग का काम तेजी से चल रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 15-20 अप्रैल तक CBSE बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि, इस संबंध में बोर्ड की ओर से कोई ऑफिशियल अपडेट अभी सामने नहीं आया है.

कैसे देखें CBSE Board 10th Result?

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “CBSE 10th Result 2026” या “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें

DigiLocker ऐप से भी देख सकते हैं CBSE रिजल्ट

  • अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  • “CBSE Result” सेक्शन में जाएं
  • जरूरी डिटेल्स भरें
  • मार्कशीट डाउनलोड कर लें

रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डिटेल्स

करीब 25 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस साल CBSE 10वीं की परीक्षा दी है, ऐसे में सभी की नजरें अब रिजल्ट डेट पर टिकी हुई हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से चेक कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- MP बोर्ड रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी के लिए कैसे करें अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >