CBSE 10वीं में केंद्रीय विद्यालय का दबदबा कायम, 99.57 फीसदी छात्र पास

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार भी केंद्रीय विद्यालयों का जलवा कायम रहा है. सीबीएसई बोर्ड 10वीं में 99.57% पास प्रतिशत के साथ केवी ने फिर से नया रिकॉर्ड बनाया है. जानें रीजनवाइज क्या पास प्रतिशत रहा है.

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. हर बार की तरह इस बार भी केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalaya-KVs) ने अपनी सफलता का परचम लहराया है. जहां देशभर का औसत पास प्रतिशत 93.70% रहा, वहीं केंद्रीय विद्यालयों ने 99.57% का स्कोर हासिल कर सबको चौंका दिया है. 

CBSE 10th Result 2026: केवीएस आठ साल से लगातार टॉप पर

केंद्रीय विद्यालयों के पिछले आठ सालों का रिकॉर्ड देखें तो केवी लगातार 96% से 100% के बीच ही रहा है. इस साल का 99.57% का डेटा महामारी के बाद के समय (Non-Pandemic Years) में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. इससे पहले 2019 में 99.47% और 2025 में 99.45% का रिकॉर्ड बना था, जिसे इस बार केवी ने पार कर लिया है. 

हर स्कूल कैटेगरी में KV सबसे आगे

जब हम अलग-अलग स्कूलों की तुलना करते हैं, तो केंद्रीय विद्यालय हर रेस में अव्वल नजर आते हैं. नीचे दिए डेटा को देख सकते हैं- 

  • केवी (KV): 99.57%
  • जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV): 99.42%
  • प्राइवेट स्कूल: 93.77%
  • सरकारी स्कूल: 91.43%

KVS ने शेयर की डिटेल्स

CBSE 10th Result 2026: दक्षिण भारत के रीजन का रहा दबदबा

भारत के अलग-अलग में फैले केवी के 25 रीजन में से कुछ ने 100% रिजल्ट दिया है. एर्नाकुलम और हैदराबाद, इन दोनों रीजन ने 100% पास प्रतिशत हासिल किया है. एर्नाकुलम रीजन का परफॉर्मेंस पिछले कुछ समय से बहुत अच्छा देखा जा रहा है. यहां रिजल्ट कभी 99.66% से नीचे गिरा ही नहीं है. पटना, मुंबई और जबलपुर जैसे इलाकों ने पिछले 2-3 सालों में अच्छा प्रदर्शन किया है.  पटना का रिजल्ट 2023 में 93.69% था, वह अब बढ़कर 99.28% तक पहुंच गया है. 

आखिर क्या है इस सफलता का राज?

  • यहां साल की शुरुआत से ही नियमित टेस्ट और डिसिप्लिन के साथ पढ़ाई कराई जाती है. 
  • केवी के शिक्षकों को समय-समय  पर बेहतर टीचर ट्रेनिंग दी जाती है. 
  • केवी के छात्र अगर एक शहर से दूसरे शहर ट्रांसफर भी होते हैं, तो उनकी पढ़ाई पर असर नहीं पड़ता है क्योंकि पूरे देश में एक ही पैटर्न को फॉलो किया जाता है. 

10वीं क्लास टॉप परफॉर्मिंग रीजन 

इन क्षेत्रों ने पिछले तीन साल में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और इस साल 100% के करीब रहे हैं. 

क्षेत्र (Region)2023 (%)2024 (%)2025 (%)
एर्नाकुलम99.9899.98100.00
हैदराबाद99.4899.77100.00
केवीएस (मुख्यालय)97.67100.00100.00
जम्मू99.2399.4399.91
देहरादून99.1299.9499.88
चेन्नई99.3399.6099.87

CBSE 10th Result 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें?

अगर आपने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है, तो आप इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जा सकते हैं:

  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • digilocker.gov.in

यह भी पढ़ें: वेबसाइट, SMS या डिजिलॉकर? जानें CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट कहां से चेक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >