कहां-कहां चेक कर सकते हैं CBSE 10वीं सेकेंड परीक्षा का रिजल्ट, देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

CBSE 10th 2nd Board Result 2026: CBSE किसी भी वक्त क्लास 10वीं के सेकेंड परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है. CSBE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर आप रिजल्ट देख सकते हैं. इसके ललिए अलावा DigiLocker और SMS के जरिए भी रिजल्ट को चेक किया जा सकता है.

CBSE 10th 2nd Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा. 6.7 लाख छात्र इस परीक्षा में अपने मार्क्स को बढ़ाने के लिए शामिल हुए थे, उनका इंतजार अब जल्द ही खत्म हो जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं.

रिजल्ट जारी होने से पहले तैयार रखें ये डिटेल्स

CBSE जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने से पहले स्टूडेंट्स लॉगिन क्रेडेंशियल, डेट ऑफ बर्थ, रोल नंबर तैयार रखें. साथ ही एडमिट कार्ड को भी संभाल कर पास रखें. इससे रिजल्ट आने की स्थिति में कोई हड़बड़ी नहीं होगी और लास्ट मिनट परेशानी से बचेंगे.

किन स्टूडेंट्स ने दी थी दूसरी परीक्षा?

ऐसे छात्र जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषय में असफल हो गए हैं, उनके लिए CBSE की ये सेकेंड परीक्षा है. ऐसे छात्र जिन्होंने एक या दो पेपर की परीक्षा मिस कर दी है, वे भी सेकेंड परीक्षा दे सकते हैं. बोर्ड की सेकेंड परीक्षा में 33 प्रतिशत मार्क्स जरूरी है. जो इस परीक्षा में फेल हो जाएंगे, वे फेल ही माने जाएंगे. उन्हें अगले साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होना होगा.

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?

CBSE सेकेंड परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट पर चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.
  • CBSE Class 10 Second Board Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और डेट ऑफ बर्थ डालें.
  • Submit करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

डिजिलॉकर के जरिए कैसे चेक करें CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट?

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करें.
  • CBSE सेक्शन में जाकर Class 10 Marksheet/Result 2026 चुनें.
  • जरूरी डिटेल्स भरें.
  • आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है.

SMS के जरिए कैसे चेक करें CBSE 10वीं सेकेंड परीक्षा का रिजल्ट?

यदि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक हो, तो छात्र SMS सेवा के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. CBSE रिजल्ट जारी होने के समय निर्धारित फॉर्मेट और नंबर शेयर करता है. उसी फॉर्मेट में SMS भेजने पर रिजल्ट मोबाइल पर आ जाता है.

यह भी पढ़ें- 30 जून की देश विदेश की टॉप खबरें, CBSE से लेकर अमेरिका-ईरान तक, 5 मिनट में कर लें याद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >