CAT 2025 Result OUT: जारी हुआ कैट एग्जाम का रिजल्ट, सबसे पहले यहां करें चेक

CAT 2025 Result OUT: कैट 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. आईआईएम कोझिकोड की तरफ से कैट 2025 का रिजल्ट आज यानी 24 दिसंबर 2025 को जारी हो गया है. रिजल्ट के टाइम और डेट की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट – iimcat.ac.in पर जारी कर दी गई थी.

CAT 2025 Result: देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कैट 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड (IIM Kozhikode) की तरफ से कैट एग्जाम का रिजल्ट जारी हुआ है. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट IIMCAT की ऑफिशियल वेबसाइट- iimcat.ac.in पर चेक कर सकते हैं. CAT 2025 Result को लेकर उम्मीदवारों में जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है. IIM Kozhikode की ओर से रिजल्ट शाम 6 बजे के बाद जारी किए जाने की संभावना थी.

CAT 2025 Result से IIM में एडमिशन

CAT 2025 का रिजल्ट जारी होते ही IIMs की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. अलग-अलग IIM अपने चयन मानदंडों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेंगे. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की लिस्ट संबंधित IIM की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इंटरव्यू कॉल लेटर व्यक्तिगत रूप से भेजे जाएंगे. रिजल्ट पर लाइव अपडेट यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >