BSEB Bihar Board 10th Result 2025 OUT: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 OUT: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- matricresult2025.com, matricbiharboard.com पर जाना होगा.

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 OUT: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बिहार हाईस्कूल की मार्कशीट चेक करने के लिए करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- matricresult2025.com, matricbiharboard.com पर जाना होगा. इसके लिए छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए रोल कोड और रोल नंबर डालकर लॉगिन करें. इस साल 10वीं में 12 लाख 79 हजार 294 छात्र पास हुए हैं.

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 15.68 लाख छात्र शामिल हुए थे. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

BSEB Bihar 10th Annual Result 2025 Check Here

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 ऐसे करें चेक

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- matricresult2025.com पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर New Updates पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अगले पेज पर BSEB 10th High School Result 2025 Link के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अगले पेज पर Bihar Board 10th Roll Code, Roll No डालें.
स्टेप 5: अब कैप्चा कोड डालें.
स्टेप 6: मार्कशीट स्क्रीन पर जाएगा.
स्टेप 7: मार्कशीट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

Bihar Board 10th Toppers List 2025

क्रम संख्याछात्र का नामरिजल्ट (%)
1साक्षी कुमरी97.8%
2अंशु कुमारी97.8%
3रंजन वर्मा97.8%
4पुनीत कुमार सिंह97.6%
5सचिन कुमार97.6%
6प्रियांशु राज97.6%
7मोहित कुमार97.4%
8सूरज कुमार पांडे97.4%
9खुशी कुमारी97.4%
10प्रियांशु रंजन97.4%

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >