BSEB Bihar Board 10th Result 2025 OUT LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, साक्षी बनीं स्टेट टॉपर

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 date and time LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे घोषित कर दिया गया है. एसीएस एस सिद्धार्थ और BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर बोर्ड कार्यालय में आधिकारिक रूप से मैट्रिक रिजल्ट 2025 का ऐलान किया है.

Live Updates
7:44 PM. 29 Mar 25 2:14 PM. 29 Mar

Matricresult2025- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 : सिमुलतला आवासीय विद्यालय के 10 छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया

BSEB 10th Result 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हैं. छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके BSEB कक्षा 10 के परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं. सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के 10 छात्रों ने BSEB कक्षा 10 के परिणाम में स्थान प्राप्त किया है. एक छात्र को तीसरे स्थान पर जगह मिली है, जबकि दो-दो छात्रों को सातवें और आठवें स्थान पर रखा गया है, पांच छात्र नौवें स्थान पर हैं.

7:17 PM. 29 Mar 25 1:47 PM. 29 Mar

Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: फेल होने पर क्या करें?

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 के बाद कई छात्रों के मन में यह सवाल उठता है कि अगर वे परीक्षा में फेल हो जाएं तो क्या करें. चिंता न करें क्योंकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने उन छात्रों के लिए एक अवसर प्रदान किया है जिन्होंने 2 या उससे अधिक विषयों में फेल किया है.

7:05 PM. 29 Mar 25 1:35 PM. 29 Mar

Bihar Board 10वीं रिजल्ट 2025 लाइव: स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि घोषित

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 के बाद अब छात्र अपनी स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के आवेदन की तारीखों का ऐलान कर दिया है.

स्क्रूटनी आवेदन की तिथि: 4 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक

कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन: 4 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक.

7:03 PM. 29 Mar 25 1:33 PM. 29 Mar

BSEB 10th Result 2025, Matricresult2025 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट लिंक एक्टिव है?

BSEB 10th Result 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हैं. छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके BSEB कक्षा 10 के परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं – matricresult2025.com, matricbiharboard.com

7:00 PM. 29 Mar 25 1:30 PM. 29 Mar

BSEB 10th Compartmental Exam BSEB 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 की पूरी जानकारी देखें

बिहार बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए अब छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अनुसार, 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा मई 2025 में आयोजित होने की संभावना है. हालांकि अभी तक सटीक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन बोर्ड ने प्रेस रिलीज के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है कि परीक्षा मई महीने में होगी. छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और स्थानीय समाचार माध्यमों पर नजर रखनी चाहिए ताकि वे अपडेटेड रह सकें.

6:58 PM. 29 Mar 25 1:28 PM. 29 Mar

Bihar Board 10th Pass Percentage: कितना रहा पास प्रतिशत?

इस वर्ष लगभग 15.68 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 8 लाख 18 हजार 122 छात्राएं शामिल थीं, जो अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. रिजल्ट जारी करने के दौरान बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर, मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ मौजूद और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मौजूद रहे. इस साल के नतीजों में 10वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्रों का पास प्रतिशत इतना 82.11 प्रतिशत गया है.

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 date and time LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे घोषित कर दिया गया है. एसीएस एस सिद्धार्थ और BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर बोर्ड कार्यालय में आधिकारिक रूप से मैट्रिक रिजल्ट 2025 का ऐलान किया है. रिजल्ट की जानकारी सबसे पहले matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर उपलब्ध होगी. इसके बाद आधिकारिक रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा, जिससे छात्र आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. 10वीं का परिणाम bsebmatric.org, results.biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर जारी भी देख सकते हैं. छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, और स्कूल कोड दर्ज करना होगा.

छात्र अपने मोबाइल फोन से भी परिणाम देख सकते हैं. सबसे मैसेज बॉक्स खोलें. दूसरे स्टेप में नया मैसेज टाइप करें BIHAR10 रोल नंबर, उदाहरण के लिए, अगर आपका रोल नंबर 12345678 है, तो मैसेज होगा: BIHAR10 12345678. इस मैसेज को 56263 पर भेजें. कुछ ही समय में आपको उसी नंबर से एक मैसेज मिलेगा और उसमें आपका रिजल्ट दिख जाएगा. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और लाइव अपडेट्स के लिए बनें रहें हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >