BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड यानी BSEB ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी तेज कर दी है. बोर्ड की तरफ से कॉपियों की जांच का काम लगभग आखिरी चरण में पहुंच चुका है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट तय समय पर जारी कर दिया जाएगा.
बिहार बोर्ड की तरफ से 10 मार्च 2026 तक की डेडलाइन तय की गई है. कई जिलों में कॉपी चेकिंग का काम तेजी से चल रहा है और अब तक 60 फीसदी से ज्यादा कॉपियां जांची जा चुकी हैं.
BSEB 12th Result 2026: कब तक आ सकता है रिजल्ट?
अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक चलता है तो बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच कभी भी जारी हो सकता है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
BSEB 12th Result 2026 ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर आपको Intermediate Result 2026 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा.
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी रख सकते हैं.
अन्य वेबसाइट
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
secondary.biharboardonline.com
seniorsecondary.biharboardonline.com
बिहार बोर्ड हर साल देश में सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है. इसी परंपरा को इस बार भी जारी रखने की तैयारी है. वहीं मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट 27 मार्च से 31 मार्च के बीच घोषित किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: UPSC इंटरव्यू के लिए कितने मार्क्स जरूरी हैं? रिजल्ट आने से पहले जान लें पूरा गणित
