BPSC 71वीं के लिए आंसर शीट डाउनलोड करने का मौका, इस दिन तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

BPSC 71st Mains Answer Sheet: बिहार में 71वीं कंबाइंड परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 71वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए आंसर शीट डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया गया है. इसमें ऑब्जेक्शन फाइल करने का भी मौका मिला है.

BPSC 71st Mains Answer Sheet: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने 71वीं कंबाइंड प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट जारी किया है. 71वीं संयुक्त मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स अब अपनी अनइवैल्यूएटेड आंसर शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने इसके लिए 24 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक का समय दिया है.

अगर आंसर शीट में किसी तरह की गलती नजर आती है, तो कैंडिडेट 29 अगस्त तक अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं. BPSC की ओर से साफ किया गया है कि तय तारीख के बाद या किसी दूसरे माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.

BPSC ने दी जानकारी

BPSC 71st Mains Answer Sheet: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइ bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद वेबसाइट के नोटिफिकेशन या कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन में 71वीं कंबाइंड मेन्स से जुड़ा नोटिस खोजें.
  • आयोग की वेबसाइट पर कैंडिडेट कॉर्नर में परीक्षा से जुड़े Answer Key, Question Papers और Result जैसे विकल्प उपलब्ध हैं.
  • इसके बाद आंसर शीट View/Download वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल भरें और स्क्रीन पर दिखाई दे रही अपनी उत्तर पुस्तिका खोलें.
  • कॉपी को ध्यान से चेक करें और जरूरत हो तो उसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 जून 2025 तक का समय मिला था. इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2025 को हुआ था. इसके लिए मेन्स परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक हुआ था.

BPSC 71st एग्जाम के लिए वैकेंसी डिटेल्स

बिहार में 71वीं BPSC परीक्षा में कुल 1,250 पद शामिल हैं. इनमें 570 पद General, 123 EWS, 188 EBC, 160 BC, 34 BC Female, 165 SC और 10 पद ST कैटेगरी के लिए हैं.

ये भी पढ़ें: हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, रोल नंबर और DOB की मदद से चेक करें अपना स्कोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >