बिहार में 70वीं कंबाइंड मेन्स परीक्षा में 5401 उम्मीदवार पास, इंटरव्यू शेड्यूल जल्द होगा जारी

BPSC 70th Mains Result 2025 OUT: बीपीएससी 70वीं कंबाइंड मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को BPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

BPSC 70th Mains Result 2025 OUT: बीपीएससी 70वीं कंबाइंड मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में कुल 5401 कैंडिडेट्स पास हुए हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को BPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

बिहार 70वीं कंबाइंड मेन्स परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए शेड्यूल जल्द जारी होगा. बता दें कि BPSC Calendar 2025-26 के अनुसार इंटरव्यू का आयोजन दिसंबर महीने में ही होगा.

BPSC 70th Mains Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर BPSC 70th Mains Result 2025 PDF के लिंक पर जाएं.
  • इसके बाद रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन मिलेगा.
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.
  • अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

BPSC 70th Mains Result 2025 PDF यहां करें चेक

BPSC 70th Exam Interview Schedule जल्द जारी होगा

बिहार 70वीं कंबाइंड मेन्स परीक्षा के माध्यम से कुल 2035 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं. इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी. इसके लिए मेन्स परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच हुआ था. अब मेन्स में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा.

इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा. इस रिजल्ट के आधार पर ही बिहार राज्य के विभिन्न विभागों में अधिकारियों की भर्तियां होंगी. इसमें DSP, DC, राजस्व अधिकारी, आपूर्ति निरिक्षक, सहायक निदेशक, बिहार शिक्षा सेवा जैसे पदों पर भर्तियां होंगी.

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड के लिए करीब 28 लाख रजिस्ट्रेशन, यहां देखें डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >