Bihar ITICAT Result 2026: BCECEB ने ITICAT 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन भी छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. यह परीक्षा बिहार के आईटीआई कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा.
इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2026 थी. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 26 अप्रैल 2026 रखी गई थी. करेक्शन विंडो 27 से 28 अप्रैल 2026 तक खुली थी. परीक्षा 17 मई 2026 को हुई थी और एडमिट कार्ड 11 मई 2026 को जारी किया गया था.
Bihar ITICAT Result 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें
- रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा.
- वहां ITICAT Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरकर रिजल्ट देख सकते हैं.
- रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट रखना भी जरूरी है.
BCECEB Bihar ITICAT 2026 Result Direct Link Check Here
आगे की प्रक्रिया
इस परीक्षा में चयन पूरी तरह से एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर किया जाता है. उम्मीदवारों को उनके स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट में जगह मिलती है. इसके बाद काउंसलिंग के जरिए अलग अलग ITI ट्रेड्स में एडमिशन दिया जाता है.
रिजल्ट आने के बाद अब अगला स्टेप काउंसलिंग का होता है. जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आता है उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लेना होता है. इसलिए छात्रों को अपनी तैयारी और डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए.
यह भी पढ़ें: IITs में बढ़ गईं BTech की सीटें, कंप्यूटर साइंस से ज्यादा इस ब्रांच में होगा एडमिशन
