Bihar DElEd Answer Key 2026: बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर की आज यानी कि 2 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स जल्द-से-जल्द आपत्ति दर्ज कर लें. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इस संबंध में नोटिस जारी की है. जारी नोटिस के अनुसार, ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट 5 जुलाई 2026 है.
BSEB ने जारी किया नोटिस, देखें यहां
BSEB ने डीएलएड परीक्षा के लिए आंसर की जारी करने के साथ ही नोटिस भी जारी किया है. बोर्ड ने कहा कि समय रहते आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर लें. बाद में मौका नहीं मिलेगा. बता दें, प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करना होगा.
Bihar DElEd 2026 Answer Key: कैसे दर्ज करें आपत्ति?
- सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं.
- यहां होम पेज पर Bihar DElEd 2026 Answer Key Objection की एक लिंक दी है, इस लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और DOB डालकर साइन इन करें.
- अब अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करें और फीस का भुगतान करें.
- कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.
कब हुई थी बिहार डीएलएड परीक्षा?
बिहार डीएलएड परीक्षा 8 जून 2026 से 22 जून 2026 तक हुई थी. परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में हुई थी. वहीं अब परीक्षा के लिए आंसर की जारी की गई है. आंसर की पर जल्द-से-जल्द आपत्ति दर्ज कर लें.
यह भी पढ़ें –बिहार के टॉप कॉलेज में शुरू हुआ AI का ये कोर्स, JEE नहीं तो इन एग्जाम के स्कोर से मिली इंट्री
