Bihar BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट नाम से कैसे चेक करें?

Bihar BSEB 10th Result 2026 By Name: बिहार बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर जारी होने वाला है. बिहार बोर्ड मैट्रिक के छात्र अपना रोल नंबर सीधे नाम से भी चेक कर सकते है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) छात्रों को कई तरीकों से मार्कशीट चेक करने का ऑप्शन देता है.

Bihar BSEB 10th Result 2026 By Name: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज यानी 29 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के साथ-साथ अन्य तरीकों से भी अपना परिणाम देख सकेंगे.

वेबसाइट पर ऐसे चेक करें Bihar BSEB 10th Result 2026

  • सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
  • अब BSEB 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.

BSEB 10th Result 2026 Notice

नाम से ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

अगर किसी छात्र के पास रोल नंबर नहीं है तो वह नाम के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकता है. इसके लिए कुछ थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर जाकर Bihar Board Matric Result 2026. के लिंक पर क्लिक करना होगा.

स्कूल से मिलेगी मार्कशीट

ऑनलाइन दिखाई देने वाली मार्कशीट सिर्फ अस्थायी होती है. रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट अपने स्कूल से मिलते हैं. इसलिए छात्रों को अपने स्कूल जाकर आधिकारिक मार्कशीट लेना जरूरी होता है. आगे कॉलेज में एडमिशन या किसी भी जरूरी काम के लिए इसी मार्कशीट का इस्तेमाल किया जाता है.

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबूसे पहले यहां करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >