Bihar Board Topper 2026: नाना के निधन के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, कौन है गया जी की टॉपर बिटिया निशु कुमारी

Bihar Board Topper Nishu Kumari: निशु कुमारी ने परीक्षा से 20 दिन पहले अपने नाना को खो दिया. फिर भी उनकी हिम्मत नहीं टूटी और 95.80 प्रतिशत मार्क्स लाकर सफलता हासिल की.

Bihar Board Topper 2026 Nishu Kumari: बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. टॉपर्स में से कई ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने विपरित परिस्थितियों का सामना करते हुए बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है. इनमें से एक हैं आर्ट्स स्ट्रीम की टॉपर निशु कुमारी. परीक्षा से कुछ दिन पहले नाना को खोने के बाद भी निशु ने हिम्मत नहीं हारी और 95.80 प्रतिशत मार्क्स के साथ सफलता हासिल की.

20 दिन पहले नाना को खो दिया

निशु कुमारी ने परीक्षा से 20 दिन पहले अपने नाना को खो दिया. एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इससे उन्हें गहरा धक्का लगा. लेकिन उन्होंने फिर से तैयारी शुरू की और अपना पूरा फोकस बोर्ड एग्जाम पर रखा.

ऑनलाइन पढ़ाई का सहारा

आर्ट्स स्ट्रीम की टॉपर निशु कुमारी एक फिक्स डेली प्लान के तहत पढ़ाई करती थीं. उन्होंने कभी अपनी रूटीन से समझौता नहीं किया. निशु ने ऑनलाइन लेक्चर्स का सहारा लिया. उनकी पकड़ हर विषय पर बराबरी से थी. यही कारण था कि मुख्य विषय पॉलिटिकल साइंस होने के बाद भी उन्होंने जियोग्राफी में 100 में 100 मार्क्स हासिल किए हैं.

सफलता का क्रेडिट परिवार को दिया

निशु का मानना है कि उनकी इस सफलता में उनके परिवार की सबसे बड़ी भूमिका है. परिवार ने न सिर्फ पढ़ाया बल्कि हौसला भी बढ़ाया. परिवार से मिली हिम्मत और शिक्षकों की सीख ने उन्हें हर कदम पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. निशु कुमारी ने 10वीं क्लास में ही ठान लिया था कि वे 12वीं में टॉप करेंगी.

बिहार बोर्ड ने 23 मार्च को जारी किया रिजल्ट

बिहार बोर्ड की ओर से इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं. इस बार लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले अच्छा परफॉर्म किया है. आर्ट्स और कॉमर्स दोनों में प्रथम स्थान हासिल करने वाली लड़कियां हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >