Bihar Board Result 2026: क्या नाम से चेक हो सकता है रिजल्ट? जानें

Bihar Board Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आमतौर पर रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड जरूरी होता है. लेकिन क्या आप इसे नाम से चेक कर सकते हैं.

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या वे अपना रिजल्ट नाम के जरिए चेक कर सकते हैं या नहीं. कई स्टूडेंट्स रोल नंबर भूल जाते हैं या उनके पास एडमिट कार्ड नहीं होता. आइए, जानते हैं कि क्या नाम से रिजल्ट देख सकते हैं.

क्या नाम से चेक हो सकता है रिजल्ट?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आमतौर पर रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड अनिवार्य करता है. ऑफिशियल वेबसाइट पर नाम डालकर रिजल्ट देखने की सुविधा नहीं दी जाती है. यानी सीधे नाम से रिजल्ट चेक करना संभव नहीं होता है.

रिजल्ट चेक करने का सही तरीका

रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को ये स्टेप्स फॉलो करने होते हैं:

  • BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा

नाम से रिजल्ट कैसे चेक करें?

कुछ थर्ड पार्टी वेबसाइट्स नाम से रिजल्ट दिखाने का दावा करती हैं. इनमें से एक है DigiLocker. DigiLocker एक बेहद काम का प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिटल रूप में देख सकते हैं. हालांकि DigiLocker पर सीधे केवल नाम से रिजल्ट सर्च करना संभव नहीं होता, लेकिन कुछ बेसिक डिटेल्स डालकर आप अपना रिजल्ट एक्सेस कर सकते हैं. खास बात यह है कि यहां से डाउनलोड किया गया डॉक्यूमेंट पूरी तरह वैलिड होता है.

DigiLocker से बिहार बोर्ड रिजल्ट ऐसे देखें

  • सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in या ऐप ओपन करें
  • अपने मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें (अगर अकाउंट नहीं है तो पहले साइन अप करें)
  • सर्च बार में “Bihar School Examination Board” टाइप करें
  • संबंधित क्लास (10th/12th) का ऑप्शन चुनें
  • अब रोल नंबर/रोल कोड या अन्य जरूरी डिटेल्स भरें
  • सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इसे डाउनलोड करके सेव कर लें

यह भी पढ़ें- खत्म होने वाला है बिहार बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, तैयार रखें रोल नंबर और रोल कोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >