Bihar Board Result 2026: जानें कैसे मिलते हैं ग्रेस मार्क्स, फेल से भी हो सकते हैं पास

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड की ग्रेस मार्क्स पॉलिसी उन छात्रों के लिए राहत की तरह है, जो थोड़े से अंकों की वजह से पीछे रह जाते हैं. ग्रेस मार्क्स देना पूरी तरह बोर्ड के निर्णय पर निर्भर करता है. हर साल यह जरूरी नहीं कि सभी छात्रों को इसका लाभ मिले.

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड रिजल्ट आने के बाद अक्सर छात्रों के मन में एक सवाल होता है कि क्या ग्रेस मार्क्स मिलते हैं? और अगर मिलते हैं, तो किसे और कैसे दिए जाते हैं? बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कुछ खास परिस्थितियों में छात्रों को ग्रेस मार्क्स देकर पास करने का मौका देती है.

क्या होता है ग्रेस मार्क्स?

ग्रेस मार्क्स यानी अतिरिक्त अंक, जो बोर्ड उन छात्रों को देता है जो बहुत कम अंकों से फेल हो जाते हैं. इसका मकसद ऐसे छात्रों को एक मौका देना होता है, ताकि वे अगली कक्षा में जा सकें.

किन छात्रों को मिलता है ग्रेस मार्क्स?

बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, अगर कोई छात्र बहुत कम अंकों से फेल होता है, तो उसे ग्रेस मार्क्स दिया जा सकता है. अगर छात्र एक विषय में 8% या उससे कम अंकों से फेल है या दो विषयों में 4-4% अंकों से पीछे रह गया है तो उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास किया जाता है. ऐसे मामलों में बोर्ड कमी वाले अंक जोड़कर छात्र को पास कर सकता है.

कितने नंबर तक मिल सकते हैं ग्रेस मार्क्स?

आमतौर पर छात्रों को 1 से 5 अंकों तक ग्रेस मार्क्स दिए जाते हैं. कुछ मामलों में यह डिवीजन सुधारने के लिए भी दिया जा सकता है, जैसे सेकेंड से फर्स्ट डिवीजन में लाने के लिए.

एक और खास नियम

अगर किसी छात्र का कुल प्रतिशत अच्छा है, लेकिन वह सिर्फ एक विषय में थोड़ा कम नंबर से फेल हो गया है, तो बोर्ड उसे ग्रेस देकर पास घोषित कर सकता है.

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट में कौन-कौन सी डिटेल्स होती हैं?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >